फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barroz Release Date Out: खजाने की रखवाली करेंगे मोहनलाल, अभिनेता की फंतासी फिल्म ‘बैरोज’ की रिलीज डेट आई सामने

Mon, 06 May 2024 07:18 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम सिनेमा के अभिनेता मोहनलाल की फंतासी फिल्म ‘बैरोज’ लंबे समय के इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ उन्होंने इसका निर्देशन भी किया है।

विज्ञापन
बैरोज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय अभिनेता मोहनलाल की फिल्म ‘बैरोज’ लंबे इंतजार के बाद  रिलीज होने को तैयार है। अभिनेता के प्रशंसक काफी दिनों से उनकी इस फंतासी फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ मोहनलाल ने इसका निर्देशन भी किया है। यह अभिनेता के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है, इसलिए यह और भी खास बन जाती है।

विज्ञापन

 

रिलीज डेट का किया खुलासा

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का नया लुक साझा किया है। अभिनेता के द्वारा साझा किए गए नए पोस्टर में रिलीज की तारीख 12 सितंबर बताई गई है। संभवतः यह ओणम के आसपास रिलीज होगी। 
Heeramandi: 'हीरामंडी' के कायल हुए अक्षय कुमार और शेखर कपूर, सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए कही यह बात

विज्ञापन

 

ये है फिल्म की कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहनलाल की फिल्म ‘बैरोज’ की कहानी एक उपन्यास पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक खजाने के संरक्षक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 400 सालों से वास्को डी गामा के छिपे हुए खजाने की रक्षा करता है।

 

कोविड के चलते रुक गई थी शूटिंग

इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा माया, सीजर लोरेंटे रैटन, तुहिन मेनन, गुरु सोमसुंदरम और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण कार्य साल 2021 में ही शुरू हो गया था, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे रोकना पड़ गया था। वहीं, फिल्म की पटकथा और कलाकारों में बदलावों के चलते इसके निर्माण में और देरी हुई। बता दें कि कहानी को टीके राजीव कुमार और मोहनलाल ने दोबारा लिखा, जिसके चलते इस परियोजना से पुन्नूज को बाहर होना पड़ा। फिल्म इस साल मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते रिलीज डेट बदलनी पड़ी।

विज्ञापन

 

मोहनलाल का वर्क फ्रंट

अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके सामने  मलयालम की कई फिल्में हैं। वह निर्देशक जीतू जोसेफ की ‘राम’ नामक फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। इसके अलावा वह विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा में एक कैमियो भूमिका निभाते हुए दिख सकते हैं।
Rajesh Khanna: 'हेरा-फेरी वाला आदमी है वो', अपने दामाद अक्षय कुमार के बारे में कुछ ऐसे थे राजेश खन्ना के ख्याल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें