अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना की लाडली बेटी हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'हमारे जमाई राजा काफी चंचल किस्म के इंसान हैं।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों में से एक है। दोनों को बॉलीवुड में पॉवर कपल के रूप में भी जाना जाता है। वहीं जब ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी का फैसला लिया था तब अभिनेत्री के पिता राजेश खन्ना ने कई बातें कही थीं। सोशल मीडिया पर इन दिनों राजेश खन्ना का वह पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या ख्याल रखते थे दिवंगत अभिनेता अपने दामाद के बारे में --
विज्ञापन
'हेरा-फेरी' वाला आदमी है...
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना की लाडली बेटी हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'हमारे जमाई राजा काफी चंचल किस्म के इंसान हैं। वे इस उमर में बहुत गाने गाते नजर आते हैं। कभी वे भूल-भुलैया करते हैं तो कभी वे 'हेरा फेरी' करते दिखाई देते हैं। वे 'हेरा फेरी' करने में माहिर हैं'।
लगाम खींच कर रखने की दी हिदायत
दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैंने अपनी बेटी टीना से कहा कि देखो टीना बाबा अक्षय की लगाम खींच कर रखना, लेकिन इतना भी नहीं की लगाम टूट जाए। इस पर नजर बनाए रखना'। राजेश खन्ना ये बातें मजाकिया अंदाज में कहते हैं। वे अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना को टीना बाबा कहकर बुलाते थे।
2001 में ट्विंकल और अक्षय शादी के बंधन में बंधे
साल 2001 में ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार शादी के बंधन में बंधे थे। तब से लेकर अबतक दोनों प्यार से एक-दूसरे के संग जिंदगी बिता रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा भी था कि ट्विंकल खन्ना उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने जिंदगी में हमेशा उन्हें संभाला है। अक्षय खुद को खुशनसीब मानते हैं कि ट्विंकल खन्ना उनकी जीवनसंगनी हैं।