फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlal Birthday: एक साल में 25 हिट फिल्में, एक्टर मोहनलाल के रिकॉर्ड्स इतने कि गिनती भूल जाएंगे

Wed, 21 May 2025 06:00 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

South Actor Mohanlal: साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक साल में 34 फिल्में रिलीज करने वाले अभिनेता की ‘योद्धा’, ‘विलेन’ और ‘दृश्यम’ जैसी हिट फिल्में हैं।

विज्ञापन
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @mohanlal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जब भी महान कलाकारों की बात होती है, मोहनलाल का नाम शीर्ष पर आता है। आज मोहनलाल अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। 21 मई 1960 को मोहनलाल का जन्म केरल में हुआ। उनका जन्म एक रईस परिवार में हुआ। उनके पिता ब्यूरोक्रेट और केरल सरकार में लॉ सेक्रेटरी थें। वहीं उनकी मां हाउसवाइफ थीं।

विज्ञापन


करियर में 400 से ज्यादा फिल्में
1986...ये वो साल था जब मोहनलाल का जादू पूरे भारत में सिर चढ़कर बोल रहा था। एक ऐसा दौर जब हर 15 दिन में उनकी कोई नई फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देती थी। इसी साल उन्होंने 34 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 25 ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुईं। ये रिकॉर्ड आज भी कोई एक्टर नहीं तोड़ पाया है।

 

मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @mohanlal
‘मंजिल विरिंजा पूक्कल’ से शुरुआत
मोहनलाल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘मंजिल विरिंजा पूक्कल’ (1980) से की थी। यह फिल्म भले ही एक रोमांटिक ड्रामा थी, लेकिन मोहनलाल ने इसमें विलेन की भूमिका निभाई थी। उनके अभिनय को इस कदर सराहा गया कि उन्हें लगातार निगेटिव रोल मिलने लगे। लेकिन एक सच्चा कलाकार कभी एक ही फ्रेम में नहीं बंधता।

कुछ सालों के भीतर उन्होंने अपने किरदारों की विविधता दिखाते हुए कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन जैसी शैलियों में खुद को साबित किया। ‘राजाविंते माकन’, ‘कीरीदम’, ‘भारतम’, ‘विरस्म’, ‘वंशम’ और ‘दृष्टिकन’ जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार की सूची में खड़ा कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Mohanlal: मोहनलाल ने पत्नी सुचि को दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखा प्यारा नोट

5 नेशनल अवॉर्ड्स और पद्म सम्मान 
मोहनलाल का टैलेंट सिर्फ दर्शकों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि सरकार और आलोचकों ने भी उनके योगदान को खूब सराहा। उन्हें अब तक पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है, जो किसी भी अभिनेता के लिए बड़ी उपलब्धि है। ‘किरीदम’, ‘भारतम’, ‘वानप्रस्थम’, ‘जनता गैराज’ और ‘मुन्थिरिवल्लिकल’ जैसी फिल्मों के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला। 

इतना ही नहीं, उन्हें भारत सरकार ने 2001 में पद्म श्री और 2019 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया। भारतीय सेना ने भी मोहनलाल को ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल का पद देकर उन्हें सलामी दी, जो किसी भी अभिनेता के लिए गौरव की बात है।

रेसलिंग चैंपियन से सिनेमा तक का सफर
बहुत कम लोग जानते हैं कि मोहनलाल एक समय केरल स्टेट रेसलिंग चैंपियन रह चुके हैं। 1977 से 1978 के बीच उन्होंने रेसलिंग में नाम कमाया, लेकिन दिल में बसे एक्टिंग के जुनून ने उन्हें इस राह पर ज्यादा देर नहीं टिकने दिया। छठी कक्षा में उन्होंने पहली बार स्कूल ड्रामा में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 90 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया था। शायद वहीं से अभिनय के प्रति उनके प्रेम की नींव रखी गई थी।

मोहनलाल की कई फिल्मों के बने हिंदी रीमेक
मोहनलाल की कई फिल्मों का हिंदी रीमेक भी बन चुका है। ‘मणिचित्रताजू’ की हिंदी रीमेक ‘भूल भूलैया’, वहीं ‘बोइंग बोइंग’ की हिंदी रीमेक फिल्म ‘गरम मसाला’ थी। इतना ही नहीं अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ भी मोहनलाल की ही साउथ फिल्म का हिंदी रीमेक है। मोहनलाल एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और डिस्ट्रिब्यूटर भी हैं। मोहनलाल एक फिल्म का 4-5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @mohanlal
एक फैन से रचाई शादी
मोहनलाल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 80 के दशक में उनका स्टारडम चरम पर था और तभी सुचित्रा नाम की एक फैन ने उनसे शादी करने की ठान ली। दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ीं और रिश्ता प्यार में बदल गया। हालांकि दोनों की कुंडली नहीं मिली, लेकिन सुचित्रा ने हार नहीं मानी। दो साल के इंतजार के बाद आखिरकार 28 अप्रैल 1988 को दोनों ने शादी कर ली। आज ये जोड़ा एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Mohanlal: लियोनेल मेसी की साइन की हुई जर्सी मिलने पर खुशी से झूमे मोहनलाल, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

‘कंपनी’ से बॉलीवुड डेब्यू
सिर्फ साउथ में ही नहीं, मोहनलाल ने हिंदी सिनेमा में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। राम गोपाल वर्मा की ‘कंपनी’ (2002) में उन्होंने एक ईमानदार पुलिस कमिश्नर का किरदार निभाया था। फिल्म न केवल हिट रही, बल्कि मोहनलाल को हिंदी दर्शकों के बीच पहचान भी दिलाई।
विज्ञापन

मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @mohanlal
एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी बेस्ट
मोहनलाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनके पास फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मैक्सलैब सिनेमा एंड एंटरटेनमेंट है। इसके अलावा उन्होंने ‘विस्मया मैक्स’ नाम से त्रिवेंद्रम में पोस्ट-प्रोडक्शन स्टूडियो भी शुरू किया है। वो दुबई में ‘मोहनलाल टेस्टबड्स’ नाम की रेस्टोरेंट चेन के मालिक हैं। इसके अलावा वो मसाला पैकेजिंग के बिजनेस में भी सक्रिय हैं।

अभिनेता का लग्जरी लाइफस्टाइल 
मोहनलाल का लाइफस्टाइल किसी राजा से कम नहीं है। उनके पास ऊटी और दुबई के बुर्ज खलीफा में फ्लैट हैं। बुर्ज खलीफा का उनका अपार्टमेंट 29वें फ्लोर पर है। उनकी गाड़ियों की लिस्ट भी बेहद शाही है- मर्सडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू, जगुआर, रेंज रोवर जैसी 7.5 करोड़ की 6 लग्जरी कारें उनके गैराज में सजी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Mohanlal: ‘एल 2 एम्पुरान’ की सफलता के बीच मोहनलाल ने जारी किया अपनी नई फिल्म का पोस्टर, जानें कब होगी रिलीज

एक्टर मोहनलाल की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहनलाल की कुल नेटवर्थ करीब 376 करोड़ रुपये है। 2008 में मोहनलाल ने एक स्टंट शो के लिए जादू भी सीखा था। इसके लिए उन्होंने जादूगर गोपीनाथ मुथुकड़ से 18 महीने की ट्रेनिंग ली थी। हालांकि शो को खतरनाक मानते हुए कैंसिल कर दिया गया। साथ ही, उन्हें वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन से ब्लैक बेल्ट भी मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें