फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: गरीबों के मसीहा हैं सोनू सूद! नंबर ब्लॉक हुआ तो अभिनेता के घर पर ही लग गया जरूरतमंदों का तांता

Wed, 01 May 2024 01:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनू सूद अपने प्रशंसकों के दिलों में बसते हैं। वे न सिर्फ अपने अभिनय की काबिलियत की वजह से चहेते हैं, बल्कि दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने की वजह से भी लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं।
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सोनू सूद को 'गरीबों का मसीहा' कहा जाता है। वे जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तमाम लोग उनसे मदद की गुहार लगाते हैं। इसके अलावा उनके निजी मोबाइल नंबर और व्हॉट्सएप के जरिए भी लोग मदद मांगते दिखते हैं। बीते दिनों सोनू सूद का व्हॉट्सएप ब्लॉक हो गया। इससे उन लोगों को काफी परेशानी हुई, जिन्हें अभिनेता से मदद की दरकार थी। हालांकि, सोनू का नंबर ब्लॉक होने के बाद मदद लेने के लिए लोग उनके घर पहुंच गए।

विज्ञापन

John Abraham: जॉन ने 25 साल से नहीं खाई चीनी, बॉडी बनाने के लिए खाते हैं शाकाहारी खाना, PAK स्टार का खुलासा

आधी रात अभिनेता के घर जुटी भीड़
किसी गरीब का उपचार कराना हो या किसी को अन्य आर्थिक मदद की जरूरत हो, सोनू सूद के पास बात पहुंचने पर वे तत्काल तैयार रहते हैं। हाल ही में उनका व्हाट्सएप बंद कर दिया गया था। करीब 61 घंटों के बाद उनके अकाउंट को दोबारा शुरू कर दिया गया। लेकिन, इस बीच लोगों को काफी परेशानी हुई। अभिनेता का नंबर ब्लॉक होने के बाद लोग सीधे तौर पर उनसे मदद मांगने उनके घर पहुंच गए। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

Abhigyan Jha: 'मूवर्स एंड शेकर्स' टॉक शो ने बदली अभिज्ञान झा की जिंदगी, बोले-अटल जी भी शो देखा करते थे
विज्ञापन


लोगों से मिलकर दी तसल्ली
वायरल वीडियो पर यूजर्स सोनू सूद की दिल खोलकर तारीफ लिख रहे हैं और उन्हें दुआएं दे रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग अपने बच्चों और परिवारों को लेकर अभिनेता के आवास पर इकट्ठे हुए हैं। सोनू सूद सभी से मिलकर उन्हें तसल्ली देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आपके लिए दिल में अलग सम्मान है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फिल्मों में आप विलेन हैं, लेकिन असल जिंदगी में आप हीरो से भी बढ़कर हैं'।

अभिनेता ने जताई थी नाराजगी
नंबर ब्लॉक होने के बाद सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू इन दिनों अपनी फिल्म 'फतेह' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का टीजर इसी साल मार्च में रिलीज किया गया था। इसे देखकर लोग उम्मीद जता रहे हैं कि उन्हें फिल्म में रोमांचक सिनेमाई अनुभव मिलेगा। फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आएंगी।
Deepika Padukone: लेडी सिंघम को मिला नायाब तोहफा, लिखा-हमारे हीरो के लिए, खुशी से गदगद हुईं दीपिका पादुकोण
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें