दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में ना शामिल होने की खबरों को अफवाह करार दिया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों को अपने मशहूर डायलॉग ‘खामोश!’ कहकर चुप रहने की हिदायत दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इनकी शादी को लेकर कई तरह की अफवाह भी उड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दोनों शादी करने वाले हैं। ऐसे में सभी की निगाहें दोनों के परिवार पर टिकी हैं, खासकर सोनाक्षी सिन्हा के परिवार पर। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान सोनाक्षी सिन्हा के पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी में शामिल होंगे और उन्हें प्यार और आशिर्वाद देंगे। अभिनेता के इस बयान ने कई अफवाहों को खामोश कर दिया है। आइए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन
शादी में शामिल ना होने की अफवाहों को नकारा
हाल ही में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक साक्षात्कार में अपनी बेटी की शादी में ना शामिल होने की खबर को अफवाह बताया और इसे खारिज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिग्गज अभिनेता ने कहा कि वह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं और वह दोनों की शादी में शामिल भी होंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे बताओ, वैसे भी यह किसकी जिंदगी है? यह मेरी इकलौती बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं उससे बेहद प्यार करता हूं। वह मुझे अपनी ताकत कहती है। मैं निश्चित रूप से शादी में मौजूद रहूंगा। मुझे क्यों नहीं होना चाहिए और क्यों नहीं रहूंगा?’
'किंग' की शूटिंग से पहले लंदन रवाना हुए शाहरुख खान
विज्ञापन
बेटी की खुशी रखती है मायने
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि उनकी बेटी सोनाक्षी की खुशी ही उनकी प्राथमिकता है और वह भी अपने पिता के लिए ऐसा ही सोचती हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को अपना साथी चुनने की पूरी स्वतंत्रता है और अपनी इच्छा के अनुसार अपनी शादी की योजना बनाने का हक है।