सुनील शेट्टी बॉलीवुड में अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वे अपनी कई फिल्मों में एक्शन हीरो के किरदार में नजर आए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया, 'जब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी तब उसके शुरूआती दिनों में लोगों ने उसे डॉक्यूमेंट्री फिल्म का टैग दे दिया था।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी हिंदी फिल्म फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक नाम हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनके लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हाल ही में अभिनेता एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्मों के बारे में बातें करते नजर आए। साथ ही साथ उन्होंने 'बॉर्डर' और 'हेरा फेरी' के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए।
विज्ञापन
'बॉर्डर' को मिला था डॉक्यूमेंट्री का टैग
सुनील शेट्टी बॉलीवुड में अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वे अपनी कई फिल्मों में एक्शन हीरो के किरदार में नजर आए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया, 'जब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी तब उसके शुरूआती दिनों में लोगों ने उसे डॉक्यूमेंट्री फिल्म का टैग दे दिया था। फिल्म के शुरूआती शो बिल्कुल खाली गए थे, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों ने फिल्म को प्यार देना शुरू किया और आज 'बॉर्डर' सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल है'।
'हेरा फेरी' को कहा गया था फ्लॉप
सुनील शेट्टी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'ऐसे ही जब 'हेरा फेरी' रिलीज हुई थी तब उसके लिए भी यही कहा जा रहा था कि यह फिल्म भी फ्लॉप होने वाली है। 'बॉर्डर' की तरह इसकी भी शुरुआत शानदार नहीं थी, लेकिन शाम वाले शो के बाद फिल्म ने मोमेंटम पकड़ लिया। दर्शकों को फिल्म में परेश जी, ओम पुरी जी, अक्षय और मेरी कॉमेडी टाइमिंग पसंद आई। फिल्म ने शानदार कारोबार किया था। जब हम 'हेरा-फेरी' को शूट कर रहे थे तभी हमें यकीन था कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी'।
'बॉर्डर' के लिए देर से प्रतिक्रिया मिली थी
सुनील शेट्टी जब 'बॉर्डर' और 'हेरा फेरी' कर रहे थे तब उन्हें यकीन था कि ये दोनों फिल्में दर्शकों को पंसद आएगी। अभिनेता कहते हैं, 'कभी-कभी ऐसा होता है कि आप जिन फिल्मों पर सबसे ज्यादा यकीन करते हैं उसपर दर्शकों की प्रतिक्रिया थोड़ी देर से आती है। 'बॉर्डर' और 'हेरा फेरी' के साथ यही हुआ था, लेकिन मुझे पहले से इन दोनों फिल्मों के लिए लग रहा था कि ये फिल्में बढ़िया प्रदर्शन करेंगी।