फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New York India Day Parade: भारत दिवस परेड में लगा सितारों का मेला, पंकज त्रिपाठी, सोनाक्षी सिन्हा भी हुए शामिल

Mon, 19 Aug 2024 09:33 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

न्यूयॉर्क में 42वां भारत दिवस परेड किया गया, जिसमे बॉलीवुड सितारों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान 'स्त्री 2' अभिनेता पंकज त्रिपाठी, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल भी नजर आए। 
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी- सोनाक्षी सिन्हा-मनोज तिवारी- जहीर इकबाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क में 42वें वार्षिक भारत दिवस परेड में बॉलीवुड अभिनेता जहीर इकबाल, सोनाक्षी सिन्हा, पंकज त्रिपाठी, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने हिस्सा लिया। इस परेड के मैडिसन एवेन्यू से गुजरने के साथ ही वहां की सड़के भी भारतीय रंगों में ढल गईं। हजारों लोग अपनी विरासत का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए और ढ़ोल नगाड़ो के साथ भारतीय झंडा लहराते हुए इस परेड में शामिल हुए। इस परेड के जरिए प्रवासी भारतीयों ने देश में मौजूद अपनी जड़ों के साथ गहरे संबंध को दर्शाया।

विज्ञापन


पंकज त्रिपाठी, सोनाक्षी सिन्हा भी हुए शामिल
फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के अनुसार, इस परेड में 40 से अधिक झांकियां, 50 मार्चिंग ग्रुप और 30 मार्चिंग बैंड शामिल थे। इनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, अभिनेता पंकज त्रिपाठी, जहीर इकबाल और सांसद मनोज तिवारी जैसी मशहूर हस्तियां भी इस परेड में उपस्थित थीं। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने भारत की संस्कृति और मूल्यों को प्रदर्शित करने वाली झांकियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की झांकी पूरे विश्व को एक परिवार मानने वाली भारतीय संस्कृति को दर्शाती है। 
Aamir Khan: 'गजनी' के बाद अब एक बार फिर से आमिर खान ने साउथ निर्देशक के साथ मिलाया हाथ! शाहरुख-सलमान भी....
विज्ञापन

परेड में दिखी राम लला की मूर्ति 
परेड के केंद्र में 18 फीट लंबी, नौ फीट चौड़ी और आठ फीट ऊंची लकड़ी की एक नाव थी, जो भारत में बनी थी और इसे परेड के लिए हवाई मार्ग से वहां भेजा गया। इसमें अयोध्या में बनाए गए भगवान राम के भव्य राम मंदिर को दर्शाया गया था। इसके साथ ही इसमें 22 जनवरी को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनावरण की गई राम लला की मूर्ती भी नाव पर दिखाई गई। ये परेड मैडिसन एवेन्यू ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से ईस्ट 27वीं स्ट्रीट तक चली।
विज्ञापन

Rakshabandhan: रणवीर सिंह से लेकर विजय देवरकोंडा तक, बेहद दिलचस्प हैं इन फिल्मी सितारों के रक्षाबंधन के किस्से
चार दशक से जारी है ये परेड 
भारतीय-अमेरिकी समुदाय के निमंत्रण पर परेड में भाग लेने वाले स्वामी अवधेशानंद गिरि ने प्रतिभागियों के उत्साह और भारत की दिव्य संस्कृति और मूल्यों को प्रदर्शित करने वाली झांकियों की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि राम मंदिर की झांकी पूरे विश्व को एक परिवार मानने और सभी मनुष्यों में केवल एक ईश्वर को देखने की भारत की आस्था को दर्शाती है। कार्यक्रम के आयोजक फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन ने इस झांकी को देश की विविधता का प्रतिनिधत्व बताया। बताते चलें कि ये परेड पिछले चार दशक से होती रही है, जो अब पांचवे दशक में प्रवेश करने की ओर अग्रसर है। 
Bioscope: अभिषेक ने लगाया वाशू भगनानी के दामन पर फ्लॉप का पहला दाग, श्रद्धा कपूर की मौसी ने की हीरोइन की डबिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें