फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tilasmi Bahein: 'तिलस्मी बाहें' गाना देख सोनाक्षी के अभिनय के मुरीद हुए जहीर इकबाल, तारीफ में लिखी ये बात

Thu, 04 Apr 2024 03:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माए गए 'हीरामंडी' के 'तिलस्मी बाहें' गाने पर जहीर इकबाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ में पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हीरामंडी' का दूसरा गाना 'तिलस्मी बाहें' जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। अभिनेत्री इस गाने में शानदार अंदाज में नजर आई हैं। फैंस उनके अंदाज की जमकर तारीफ रहे हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा के कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने भी 'हीरामंडी' के गाने 'तिलस्मी बाहें' पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोनाक्षी की दिल खोलकर तारीफ की है।

विज्ञापन

Nikkhil Advani: निखिल आडवाणी ने बढ़ाया संजय लीला भंसाली का हौसला, बोले- 'हीरामंडी' है एमी अवॉर्ड की हकदार

जहीर ने साझा की तस्वीर
फिल्म 'हीरामंडी' का दूसरा गाना 'तिलस्मी बाहें' फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 3 अप्रैल को रिलीज हुआ यह गाना हर किसी की जुबां पर छाया हुआ है। सोनाक्षी का हर एक फैन 'तिलस्मी बाहें' गाने में उनके अभिनय की जमकर तारीफ कर रहा है, अब इस फैन लिस्ट में जहीर इकबाल का नाम भी शामिल हो गया है। सोनाक्षी और जहीर को अक्सर कई सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ देखा जा चुका है। अभी तक सोनाक्षी और जहीर की तरफ से उनके रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जहीर खान ने 'हीरामंडी' के गाने 'तिलस्मी बाहें' में सोनाक्षी की एक्टिंग और डांस की जमकर तारीफ की है। इससे साफ होता है कि कुछ खास रिश्ता इन दोनों के बीच जरूर है। 
विज्ञापन


जहीर पर चाल सोनाक्षी का जादू!
'तिलस्मी बाहें' गाने में शिमरी गोल्डन रंग की साड़ी पहने हुए सोनाक्षी सिन्हा बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके डांस के साथ-साथ उनकी अदाओं ने सभी का दिल जीत लिया। सोनाक्षी के कथित बॉयफ्रेंड जहीर ने अभिनेत्री की जमकर तारीफ की है। जहीर खान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोनाक्षी की तारीफों के पुल बांध दिए है। जहीर ने लिखा, ''कुछ चीजें कुछ ज्यादा ही प्रेरित करने वाली होती हैं'। आगे जहीर ने लिखा, ''यह पोस्ट उस खास शख्स के लिए है, जो मुझे प्रेरित करती हैं, 'मतलब देखो इसे.... कमाल... क्या ही बोले कोई... मतलब गजब। आए हाए फरदीन कातिल, तिलस्मी का मतलब मैजिक होता है, मतलब तुम।'
विज्ञापन

Vijay-Rashmika: यूएई में छुट्टियां मना रहे हैं विजय और रश्मिका? फैंस ने इंस्टाग्राम से ऐसे लगाया पता

इस दिन रिलीज होगी 'हीरामंडी'
'तिलस्मी बाहें' गाने को संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है। फिल्म 'हीरामंडी' में सोनाक्षी 'फरीदन' के रोल में नजर आएंगी। भंसाली की यह पहली वेब सीरीज है। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा सेख और दिव्या दत्ता नजर आएंगी। 'तिलस्मी बाहें' गाने को शर्मिष्ठा चटर्जी ने गाया है और एएम तुराज ने लिखा है। कृति महेश ने इस गाने की कोरियोग्राफी किया है। 'हीरामंडी' 1 मई 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Akshay Kumar: शराब पीने के बाद अक्षय कुमार नशे में करते हैं यह हरकत, सलमान खान के सामने उठाया था राज से पर्दा
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें