बोनी कपूर अक्सर अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के बारे में बाते करते रहते हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'श्री और मैं कभी नहीं चाहते थे कि जान्हवी या खुशी फिल्मों में काम करें। जब वे छोटी थीं तब हम दोनों अक्सर प्लान करते थे कि ये डॉक्टर बनेंगी, तो कभी हम सोचते थे कि ये इंजीनियर बनेंगी।'
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी श्रीदेवी के अभिनय का डंका बजता था। श्रीदेवी एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ-साथ दो प्यारी सी बेटियों की मां भी थीं। हाल ही में दिवंगत अभिनेत्री के पति और निर्माता बोनी कपूर श्रीदेवी के बारे में खुलकर बाते करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
बेटियों को हीरोइन नहीं बनाना चाहती थीं
बोनी कपूर अक्सर अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के बारे में बाते करते रहते हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'श्री और मैं कभी नहीं चाहते थे कि जान्हवी या खुशी फिल्मों में काम करें। जब वे छोटी थीं तब हम दोनों अक्सर प्लान करते थे कि ये डॉक्टर बनेंगी, तो कभी हम सोचते थे कि ये इंजीनियर बनेंगी। हमने कभी नहीं सोचा था कि ये दोनों भी हीरोइन बनेंगी।'
श्रीदेवी देखती थीं बेटियों की शादी का सपना
बोनी कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'एक दिन जान्हवी अपनी मां के पास आई और बोली कि उसे हीरोइन बनना है और फिर हमने उसे रोका नहीं। उसी के बाद जान्हवी ने 'धड़क' को साइन किया।' बोनी आगे कहते हैं, 'हर मां की तरह श्री भी जान्हवी की शादी का सपना देखती थीं। जब भी हम किसी में शादी में जाते थे और वहां से लौट कर आते थे तब श्री अक्सर कहती थीं कि हम जान्हवी की शादी ऐसे ही धूम-धाम से करेंगे कोई अच्छा सा लड़का देखकर।'
जान्हवी और खुशी का वर्क-फ्रंट
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर बॉलीवुड में अपना नाम कमा रही हैं। इस साल जान्हवी कपूर, राम चरण के साथ 'देवरा: पार्ट-1' में नजर आने वाली हैं। वहीं 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली खुशी कपूर आने वाले दिनों में धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में दिखाई देंगी।