फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zaheer Iqbal: मीडिया के सामने इस वजह से सोनाक्षी का हाथ नहीं थामते जहीर, बोले- भूल जाता हूं कि शादी हो गई है

Wed, 18 Sep 2024 05:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक बातचीत के दौरान सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने खुलकर बातचीत की और शादी के बाद की अपनी जिंदगी के बारे में बात की। बातचीत के दौरान, जहीर इकबाल ने खुलासा किया कि वह भूल जाते हैं कि वे अब शादीशुदा कपल हैं। 
 
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के सबसे मशहूर जोड़ों में से एक हैं। करीब सात साल तक डेटिंग करने के बाद, दोनों ने इस साल जून में शादी कर ली। हाल ही में एक बातचीत में, जहीर ने खुलकर बताया कि वह अभी भी अभिनेत्री का हाथ नहीं थामते क्योंकि वह भूल जाते हैं कि अब वे शादीशुदा हैं। इसके साथ ही जहीर ने शादी के बाद हुए बदलावों को लेकर भी कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


जहीर को नहीं रहती यह बात याद
हाल ही में ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने खुलकर बातचीत की और शादी के बाद की अपनी जिंदगी के बारे में बात की। बातचीत के दौरान, जहीर इकबाल ने खुलासा किया कि वह भूल जाते हैं कि वे अब शादीशुदा कपल हैं। 

सोनाक्षी ने बताया सब कुछ है पहले जैसा
जहीर ने हंसते हुए कहा, "मैं अभी भी भूल जाता हूं कि मेरी सोनाक्षी से शादी हो चुकी है, जब हम सार्वजनिक रूप से जाते हैं तो मुझे लगता है कि मैं उनका हाथ नहीं पकड़ सकता और फिर मुझे एहसास होता है कि अब तो शादी हो गई है।" अपने पति की बात को जोड़ते हुए सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें अभी भी लगता है कि उनके बीच कुछ भी नहीं बदला है। उन्हें अभी भी ऐसा लगता है जैसे उन्होंने सात साल पहले डेटिंग शुरू की थी।
विज्ञापन


इस बात की लगी रहती है होड़
जहीर ने कहा कि वे हमेशा एक-दूसरे से बेहतर बनने की कोशिश करते हैं और उनके बीच इस बात को लेकर लड़ाई चलती रहती है कि कौन दूसरे को ज्यादा प्यार करता है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक कपल के लिए सबसे अच्छी बात हो सकती है, जब आप सुबह से रात तक उन्हें यह समझाने की बहुत कोशिश करते हैं कि आप उनसे ज्यादा प्यार करते हैं, और वे कहते हैं, 'नहीं, वे आपसे ज्यादा प्यार करते हैं।'"
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें