इंस्टाग्राम रील से वायरल हुए ‘भूपेंद्र जोगी’ पर मंगलवार की शाम कुछ नकाबपोश हमलावरों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जोगी अपने कपड़े की दुकान से वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनके ऊपर दो लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में भूपेंद्र जोगी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
दुकान से लौटते वक्त हुआ हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार की शाम व्यवसायी और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर घर लौटते वक्त हमला हो गया। वह भोपाल के न्यू मार्केट स्थित अपनी रेडीमेड दुकान से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रोशनपुरा में ‘बापू की कुतिया’ के पास दो अज्ञात हमलावरों ने उनके ऊपर चाकू से धावा बोल दिया। हमले में भूपेंद्र जोगी के हाथ और पीठ पर गहरे घाव आए हैं।
आलिया भट्ट की आगामी फिल्मों में उनका दमदार रोल
दो बार किया हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने भूपेंद्र जोगी पर दो बार हमला किया। जब वह खुद को बचा रहे थे, तभी हमलावरों ने उनके ऊपर पीछे से भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनके हाथ और पीठ में 40 टांके लगे हैं।
सीएम से मिले थे भूपेंद्र
भूपेंद्र जोगी एक व्यवसायी हैं, हाल ही में वह एक इंस्टाग्राम रील के चलते काफी वायरल हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर उनका रील ‘नाम क्या है? भूपेंद्र जोगी’ काफी वायरल हुआ था। इसी वायरल रील के चलते वह मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी मिले थे।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर की दरियादिली! सड़क पर रोल बेच रहे मासूम की मदद के लिए आए सामने, लिया यह फैसला