फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: 'औरों में कहां दम था' की कमाई को लेकर चिंतित थे अजय देवगन, फिर डायरेक्टर ने दिया यह जवाब

Sat, 15 Jun 2024 02:39 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक प्रचार कार्यक्रम में अजय देवगन ने बताया कि वो अपनी नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' की कमाई को लेकर चिंतित थे। बता दें कि उनकी पिछली फिल्म 'मैदान' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
विज्ञापन
फिल्म 'औरों में कहां दम था' - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन की नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से अजय और तब्बू की जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों ने 'दृश्यम' में भी साथ काम किया था। उस फिल्म में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने थे, लेकिन इस बार दोनों रोमांस करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में, अपनी इस फिल्म को लेकर अजय देवगन ने बातचीत की है।

विज्ञापन


'औरों में कहां दम था' की कमाई को लेकर अजय के मन में था सवाल
अजय देवगन की पिछली फिल्म 'मैदान' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। कई लोगों और आलोचकों ने इस फिल्म की तारीफ की थी, लेकिन दर्शकों ने टिकट खिड़की से दूरी बनाए रखी। तेलुगु 123 की एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन 'औरों में कहां दम था' की कमाई को लेकर चिंतित थे। फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने उन्हें इसकी कहानी सुनाई थी। अजय को कहानी तो पसंद आ गई थी, लेकिन उनके मन में इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर एक सवाल था।

Fardeen Khan: 'पिता के जाने के बाद जीवन में खालीपन आ गया', फिरोज खान को याद कर फरदीन का छलका दर्द
विज्ञापन


फिल्म की कमाई को लेकर डायरेक्टर से पूछा सवाल
अजय देवगन ने बताया कि उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए नीरज को हां कहने से पहले कहा था कि इसकी कहानी तो कमाल की है, लेकिन वो फिल्म की कमाई को लेकर निश्चित नहीं हैं। अजय की इस बात पर नीरज ने उनसे कहा था कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि कोई भी फिल्म कैसा कारोबार करेगी, इसे लेकर हमेशा ही आशंका बनी रहती हैं, मगर जरूरी बात तो चलन के उलट कुछ अलग तरह का काम करना है।
विज्ञापन


Upcoming Movies 2024: अगले छह महीने में एक दिन रिलीज होंगी इन सितारों की फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर दिखेगी टक्कर

5 जुलाई को होगी रिलीज
'औरों में कहां दम था' 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी ने भी अभिनय किया था। फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियो द्वारा किया गया है। इसका संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। 

Rashami Desai: रश्मि देसाई ने रामलला के चरणों में टेका माथा, मंदिर में फिल्म शूट करने की जताई इच्छा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें