फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahat Fateh Ali Khan: गिरफ्तारी की खबर को राहत फतेह अली खान ने बताया झूठा, बोले- मैं तो दुबई में..

Mon, 22 Jul 2024 11:31 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायक राहत फतेह अली खान ने अपनी गिरफ्तारी की खबर का खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा कि घटिया अफवाहों पर ध्यान न दें। सब कुछ ठीक है।
 
विज्ञापन
राहत फतेह अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialrfakworld
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ देर पहले मशहूर गायक राहत फतेह अली खान की दुबई एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तारी की खबर ने सभी को चौंका दिया था। अब इस मामले में खुद राहत फतेह अली खान की ओर से जवाब आ गया है और उन्होंने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


Actress: फिल्मों में खलनायिका बन दहशत पैदा कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, नकारात्मक किरदार से भी जीता दिल

मेरे दर्शक मेरी ताकत: राहत फतेह अली खान
राहत फतेह अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके अपना बयान साझा किया। उन्होंने कहा कि वो दुबई में अपने गाने को रिकॉर्ड करने आए हैं। बहुत अच्छे गाने हो रहे हैं और सब कुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि घटिया अफवाहों पर ध्यान न दें। ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा लोग सोच रहे हैं। मेरे दर्शक मेरी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Upcoming Action Films: इन आगामी फिल्मों में दिखेगा एक्शन का ओवरडोज, वरुण- जॉन की फिल्में भी हैं शामिल

क्या था मामला ?
राहत फतेह अली खान को लेकर खबर आई थी कि उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ने से रोका गया था और दुबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गायक के पूर्व मैनेजर सलमान अहमद ने उनके खिलाफ दुबई में केस दर्ज कराया है, जिसके चलते इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। हालांकि, अब राहत फतेह अली खान ने इस खबर का खंडन कर दिया है। मालूम हो कि राहत कुछ महीने पहले भी विवाद में घिर गए थे, जब उन्होंने अहमद को नौकरी से निकाल दिया था। 

Deadpool and Wolverine: भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर जोरदार उत्साह, रिलीज से पहले बिक गए इतने टिकट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें