साइलेंस 2 में मनोज बाजपेयी एसीपी अविनाश वर्मा की भूमिका अदा कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी का कहना है, 'सिनेमा हमारे समय की झलक पेश करता है। सिनेमा एक दर्पण बन सकता है'।
सिनेमा को समाज का दर्पण कहा जाता है। फिल्मों में समाज की झलक दिखाई जाती है, अक्सर लोग यह बात कहते हैं। यही बात हाल ही में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी दोहराई है। क्या सिनेमा समाज में बदलाव ला सकता है? मनोज बाजपेयी ने इस पर भी अपनी बात रखी। मनोज बाजयेपी का कहना है कि सिनेमा ने समाज में क्रांति लाने में अहम भूमिका अदा की है। हाल ही में अपनी फिल्म 'साइलेंस 2' के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर अभिनेता ने बताया कि सिनेमा लोगों पर किस तरह असर डालता है? आइए जानें
विज्ञापन
बोले- 'सिनेमा अकेले कुछ नहीं कर सकता'
साइलेंस 2 में मनोज बाजपेयी एसीपी अविनाश वर्मा की भूमिका अदा कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी का कहना है, 'सिनेमा हमारे समय की झलक पेश करता है। सिनेमा एक दर्पण बन सकता है। हालांकि, सिनेमा कोई आंदोलन नहीं शुरू कर सकता, लेकिन यह किसी आंदोलन का हिस्सा जरूर हो सकता है। मैंने हमेशा कहा है कि सिनेमा अकेले कुछ नहीं कर सकता'।
Abhijeet: बॉलीवुड सितारों पर फूटा अभिजीत भट्टाचार्य का गुस्सा, बोले- इंडस्ट्री में कोई भी सच्चा देशभक्त नहीं
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन की फिल्म का दिया उदाहरण
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, 'हर शासक ने सिनेमा और कला का इस्तेमाल किया है। सिनेमा कोई रास्ता नहीं दिखा सकता। लेकिन, यह समाज को आईना जरूर दिखा सकता है'। अभिनेता ने कहा, 'जब अमिताभ बच्चन एंग्री यंग मैन के रूप में आये थे उस समय बेरोजगारी, हताशा और निराशा का आलम था और आम आदमी को समझ नहीं आ रहा था कि वह अपना गुस्सा कैसे जाहिर करे! उन्होंने खुद को अमिताभ बच्चन में देखा और फिल्में देखते हुए उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया और सोचा कि यह वही (आम आदमी) है जो खड़ा है, जो सिस्टम और दुनिया के खिलाफ लड़ रहा है।
कैसे करते हैं दूसरे सीजन की शूटिंग?
मनोज बाजपेयी 'साइलेंस 2' से एक बार फिर दर्शकों के बीच पहुंच रहे हैं। दूसरी कड़ी में काम करने के टिप्स साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'जब आपको दूसरे सीजन के लिए शूटिंग करनी होती है तो आपको फिर से पहला सीजन देखना होगा। आखिर इसमें एक गैप है। आप उस किरदार से आगे बढ़ चुके होते हैं और बतौर कलाकार भी आप आगे बढ़ चुके होते हैं। हालांकि, पिछले सीजन में की गईं कुछ निश्चित चीजें आपको नहीं छोड़नी होतीं। जैसे कि किरदार की मूल खूबियां और कमियां। वह आपको अगले सीजन में भी साथ रखनी होती हैं'।
Crew: अभी भी खत्म नहीं हुई 'क्रू' की कहानी, कृति ने सीक्वल को लेकर दिया बड़ा हिंट, बोलीं- लोग पसंद कर रहे हैं