फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shruti Haasan: श्रुति हासन अपने लाइफ पार्टनर में चाहती हैं ये खास खूबियां, बोलीं -रखता हो अलग सोच

Fri, 18 Oct 2024 02:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपने बॉयफ्रेंड 'शांतनु हजारिका' से ब्रेकअप के बाद उनकी सिंगल लाइफ अक्सर उनके फैंस के बीच हाईलाइट रही है ऐसे में श्रुति ने हाल ही में, उन खूबियों का खुलासा किया जो वह अपने पार्टनर में देखती हैं आइए जानते है क्या हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है
विज्ञापन
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रुति हासन सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। अपने शानदार अभिनय के साथ, वह अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। अपने बॉयफ्रेंड 'शांतनु हजारिका' से ब्रेकअप के बाद उनकी सिंगल लाइफ अक्सर उनके फैंस के बीच हाईलाइट रही है ऐसे में श्रुति ने हाल ही में, उन खूबियों का खुलासा किया जो वह अपने पार्टनर में देखती हैं आइए जानते है क्या हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन


क्या है वो खूबियां जो श्रुति को अपने पार्टनर में चाहिए?
शो "टिंडर स्वाइप राइट" में 'कुशा कपिला' के साथ बातचीत करते हुए, श्रुति हासन ने अपने लव लाइफ के बारे में बात की और साझा किया कि वह अपने लाइफ पार्टनर में किस तरह के खूबियों को देखना चाहती हैं। श्रुति ने कहा,"उन्हें एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जिसके पास सोचने समझने का अलग तरीका हो, जो उनके साथ मस्ती कर सके और एक अलग क्रिएटिव सोच रखता हो"। श्रुति ने आगे कहा  "क्योंकि मैं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हुं। इसलिए आज से पहले मेरे साथ रहने वाले सभी लोग मुझपर निर्भर रहते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा मुझे समझ आ गया है कि चाहे कैसा भी रिश्ता हो। हर चीज बराबर होनी चाहिए"।

कब हुआ था ब्रेकअप?
बता दें कि श्रुति हासन पहले शांतनु हजारिका के साथ रिलेशनशिप में थीं। कपल ने 2020 में कोविड के दौरान डेटिंग शुरू की थी। दोनों ने लगभग चार साल तक डेट किया और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय भी रहे। श्रुति हासन और शांतनु हजारिका ने 2024 में अलग होने का फैसला किया, जिसका कारण कपल ने रिवील नही किया।
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिसमें रजनीकांत की 'कुली', 'सालार: भाग 2', और 'चेन्नई स्टोरी' में शामिल हैं। फैंस अभिनेत्री को फिर से देखने के लिए बेकरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें