'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' के बाद सुपरस्टार यश एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में श्रुत हासन भी नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि श्रुति फिल्म में अहम रोल अदा करेंगी। अफवाहें ऐसी भी हैं कि फिल्म 'टॉक्सिक' से करीना कपूर भी जुड़ेंगी और इस फिल्म के जरिए कन्नड़ सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगी। हालांकि, अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
करीना के नाम की भी चर्चा
श्रुति हासन के करियर की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म 'सालार' में देखा गया था। इस फिल्म में वह प्रभास के अपोजिट लीड रोल में नजर आईं। अब यश की फिल्म में भी श्रुति के लीड भूमिका में आने की खबरें हैं। हाल ही में करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान एक बड़ी साउथ फिल्म में पहली बार काम करने को लेकर उत्साह भी जताया था। इसके बाद से ही फिल्म में करीना के होने की अफवाहें तेज हो गईं।
Shoojit Sircar: अभिषेक बच्चन के साथ अपनी फिल्म पर शूजीत का बड़ा खुलासा, कहा- दोस्त के जीवन से प्रेरित है कहानी
विज्ञापन
करीना ने नहीं किया वेंचर का खुलासा
फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। अपने साउथ डेब्यू के बारे में बात करते हुए करीना ने वेंचर को लेकर चुप्पी साधे रखी। लेकिन, फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि बेबो ने 'टॉक्सिक' में अपनी भूमिका पर बात की।