फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK 14: शिल्पा बोलीं- आसिम को 'खतरों के खिलाड़ी' में 'बिग बॉस' जैसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था, उसे उकसाया गया

Thu, 01 Aug 2024 01:16 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन से आसिम रियाज के बाहर होने के बाद शो की प्रतिभागी शिल्पा शिंदे ने उनका बचाव करते हुए कई बातें कही। शिल्पा का कहना है कि आसिम को परेशान किया गया था। 
 
विज्ञापन
शिल्पा शिंदे और आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम @shilpa_shinde_official/@asimriaz77.official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 14वां सीजन चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में, शो के होस्ट रोहित शेट्टी और अन्य प्रतिभागियों के साथ हुई बहसबाजी के बाद आसीम रियाज को अपना बोरिया बिस्तर समेटने पड़ा। अब इस मामले पर शो की प्रतिभागी शिल्पा शिंदे ने अपनी राय रखी हैं, जिसमें वो आसीम का बचाव करती दिखीं।

विज्ञापन

आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम @asimriaz77.official
शिल्पा शिंदे टाइम्स नाउ को साक्षात्कार देने के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली बात बताई। शिल्पा ने कहा कि आसीम को  शो की शूटिंग के दौरान परेशान किया गया था। उन्होंने कहा कि आसीम को उकसाया भी गया था। शिल्पा का मानना है कि जिस मामले को लेकर आसीम को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, वो उसमें पूरी तरह से गलत नहीं थे।

शिल्पा शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम @shilpa_shinde_official
शिल्पा ने आसीम का पक्ष रखते हुए कहा कि वो बातूनी किस्म के हैं और आक्रामक नहीं हैं। उन्हें ज्यादा बोलने की आदत हैं। हालांकि, शिल्पा ने यह भी कहा कि टास्क हारने के बाद आसीम को गुस्सा नहीं करना चाहिए था और उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' में बिग बॉस के जैसा व्यवहार करने से भी बचना चाहिए था। साक्षात्कार में शिल्पा ने बताया कि उन्होंने आसीम से बार-बार यह कहा था कि वो चुप रहे और बहस ना करे।

Arjun Rampal: गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से आखिर क्यों शादी नहीं करना चाहते अर्जुन रामपाल, बताई यह बड़ी वजह!
विज्ञापन

आसीम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम @asimriaz77.official
आसीम को जिस विवाद के कारण बाहर किया गया, वो तब शुरू हुआ था, जब उन्हें, आशीष और नियति को एक टास्क दिया गया था। उसे आशीष और नियति ने तो पूरा कर लिया था, लेकिन आसीम ऐसा नहीं कर पाए थे, जिसके बाद वो गुस्से से तमतमा उठे थे। मामला यहां तक पहुंच गया था कि आसिम ने शो की टीम को ही उस टास्क को पूरे करने की चुनौती दे डाली थी। आसिम ने उस टास्क को असंभव करार दिया था। उधर रोहित शेट्टी ने टास्क के रिहर्सल वीडियो को दिखाते हुए कहा था कि प्रतियोगियों से पहले शो की टीम हर एक स्टंट को करके देखती है।

Laughter Chefs: सत्संग छोड़ लाफ्टर शेफ्स शो में पहुंचे गुरु अनिरुद्धाचार्य, अली गोनी ने लिखा-आज से बिस्कुट बंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें