फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हुईं शिल्पा शेट्टी की मां, सामने आया एक्ट्रेस का ऐसा वीडियो; फैंस ने की दुआएं

Thu, 30 Oct 2025 02:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shetty Mother: मां को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद शिल्पा शेट्टी भी अस्पताल पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी, सुनंदा शेट्टी, शमिता शेट्टी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद शिल्पा शेट्टी भी अस्पताल के बाहर नजर आईं। अस्पताल पहुंचते समय अभिनेत्री काफी चिंतित दिखीं। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी के अस्पताल पहुंचने का वीडियो वायरल है।
विज्ञापन

 

वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट
पैपराजी पेज विरल भयानी ने शिल्पा शेट्टी के अस्पताल पहुंचने का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि वह जल्दबाजी में गाड़ी से उतरती हैं और अस्पताल की तरफ भागती हैं। वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'मेरी कामना है कि आप जल्दी ठीक हो जाओ।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'भगवान उन्हें जल्द स्वस्थ करे।' एक तीसरे यूजर ने कहा 'शिल्पा की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

सुनंदा की तबीयत खराब
बताया जाता है कि शिल्पा शेट्टी की मां की तबीयत खराब है। हालांकि उनके स्वास्थ्य के बारे में उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई जानकारी नहीं दी है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा ने वापस ली थी अर्जी
हाल ही में शिल्पा ने विदेश यात्रा की अनुमति मांगने वाली अपनी याचिका वापस ले ली थी। शिल्पा और उनके पति राज कुंदा के खिलाफ कथित तौर पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में केस चल रहा है। दोनों के खिलाफ अदालत की तरफ से लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

यह खबर भी पढ़ें: नानी स्टारर 'द पैराडाइज' में नजर आ सकते हैं डेडपूल, खास किरदार निभाने के लिए किया गया रयान रेनॉल्ड्स को अप्रोच
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो शिल्पा को आखिरी बार 'सुपर डांसर चैप्टर 5' में जज के रूप में देखा गया था। वह जल्द ही कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें