फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल शब्द सुन चिढ़ जाते थे पंकज धीर, आखिर किस बात से शरमा जाती थीं बहू कृतिका? एक्ट्रेस ने ससुर को किया याद

Thu, 30 Oct 2025 02:20 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kratika Sengar Remembers Pankaj Dheer: दिवंगत अभिनेता पंकज धीर की बहू और टीवी अभिनेत्री कृतिका सेंगर ने अपने ससुर को याद कर भावुक नोट लिखा है। 

विज्ञापन
पंकज धीर और कृतिका सेंगर धीर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंकज धीर के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छाई हुई है। बेशक इसका सबसे ज्यादा असर उनके परिवार पर पड़ा है। बीते दिनों दिवंगत अभिनेता के बेटे निकितिन ने उन्हें याद किया था। अब उनकी बहू और चर्चित एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने अपने ससुर को याद करते हुए इमोशन नोट लिखा है। साथ ही उन्हें ससुर से बढ़कर दर्जा दिया है। जानिए उन्होंने क्या लिखा। 

ससुराल शब्द से थी नफरत

विज्ञापन

अभिनेत्री कृतिका सेंगर ने अपने दिवंगत ससुर पंकज धीर को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने कहा, ‘आपको ससुराल शब्द कभी पसंद नहीं आया। आप हमेशा कहते थे, वो मेरी बेटी है और बिल्कुल वैसा ही व्यवहार आपने मेरे साथ किया। आप अक्सर अपनी आंखों में उस जानी-पहचानी चमक के साथ पूछते थे, "दुनिया की सबसे अच्छी लड़की कौन है?" और मैं मुस्कुरा कर कहती, "मी"।
 


इस बात से शरमा जाती थीं कृतिका
आगे अभिनेत्री ने लिखा, मुझे हमेशा "आई लव यू पापा" कहने में शर्म आती थी, लेकिन आप तब तक नहीं रुकते थे जब तक मैं सहजता से न कह दूं। यह आपका मुझे प्यार करने का तरीका था। आप सिर्फ मेरे ससुर नहीं थे, आप मेरे पिता थे, मेरे दोस्त थे, मेरी सेफ्टी प्लेस थे। हम घंटों हर चीज और बिना किसी बात के बातें करते थे, और अब आपके बिना यह खामोशी बहुत भारी लगती है। देविका को इस तरह प्यार करने के लिए शुक्रिया। वह आपको हमेशा अपने सबसे अच्छे दादा के रूप में याद रखेगी। आई लव यू पापा। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: अनुपमा और तुलसी का दबदबा कायम, 'बिग बॉस 19' को मिली बढ़त; 42वें हफ्ते की TRP लिस्ट में ऐसा रहा बाकी शो का हाल

एक नजर कृतिका सेंगर के करियर पर
पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर की शादी टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री कृतिका सेंगर से हुई है, जो 'पुनर्विवाह', 'कसम तेरे प्यार की' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसी चर्चित धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। कृतिका का सबसे चर्चित शो- झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की कहानी पर आधारित था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें