हेल्दी स्नैक ब्रांड 'सो रिच' के पिचर्स ने 'शार्क टैंक इंडिया 3' के हालिया एपिसोड में अपनी स्टॉर्टअप कंपनी के बारे में खुलासा करते हुए बोले, 'हम अभी भी लाभ कमाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।'
टेलीविजन रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया 3' इन दिनों दर्शकों के बीच में काफी लोकप्रिय हो रहा है। 'शार्क टैंक इंडिया 3' के मेकर्स ने इस सीजन को पहले से और बेहतर बनाने की कोशिश की है। नए सीजन में कई नए जज भी नजर आ रहे हैं अजहर इकबाल भी उन्हीं में से एक हैं। 'शार्क टैंक इंडिया 3' के हालिया एपिसोड में शो के जज आपस में भिड़ते नजर आए। आइए जानते हैं ऐसा क्या कह दिया नए शॉर्क अजहर इकबाल ने-
ब्रांड 'सो रिच' के बारे में
'शार्क टैंक इंडिया 3' इन दिनों टीआरपी के रैंकिंग में काफी बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। शो के हालिया प्रसारित एपिसोड में हेल्दी स्नैकिंग ब्रांड 'सो रिच' के संस्थापक अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए शामिल हुए थे। उन्होंने अपने ब्रांड के बारे में बातें करते हुए कहा, 'हमारे लिए हमारा यह ब्रांड काफी मायने रखता है। हमने इसे स्थापित करने के लिए अपनी भव्य शादी को कैंसिल कर दिया था। हम चाहते थे हमारी शादी में जो भी पैसे खर्च होने वाले हैं उन्हें हम अपनी कंपनी में लगाएं और इसे एक बेहतर मुकाम पर ले जाएं।'
अजहर इकबाल को नहीं आया पसंद आइडिया
ब्रांड 'शो रिच' के संस्थापक अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मेरी मां को जब कैंसर हुआ तब हम उनके लिए कुछ हेल्दी स्नैक्स बनाना चाहते थे, वहीं से इस कंपनी की नींव पड़ी। इन दिनों हम इस कंपनी से कोई लाभ नहीं कमा पा रहे हैं और इसलिए हम चाहते हैं कि आप हमारे आइडिया में पैसे लगाएं।' पिचर्स की बातें सुनकर शो के जज अजहर इकबाल बोलें, 'मुझे आपका आइडिया बिल्कुल भी दिलचस्प नहीं लग रहा है। ऐसा करिए आप अपना बिजनेस बंद कर दीजिए।'
विनीता सिंह को पसंद आया ब्रांड 'सो रिच'
हेल्दी स्नैक ब्रांड 'सो रिच' के पिचर्स ने 'शार्क टैंक इंडिया 3' के हालिया एपिसोड में अपनी स्टॉर्टअप कंपनी के बारे में खुलासा करते हुए बोले, 'हम अभी भी लाभ कमाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।' इस पर अजहर इकबाल ने कहा, 'अगर आप निराश हैं तो अपना कारोबार बंद कर लीजिए।' अजहर के इस कमेंट ने शो के दूसरे जज विनीता को हैरान कर दिया। उन्होंने अजहर से कहा, 'मैं आपसे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। किसी भी कारोबार को स्थापित करने में कई वर्ष लग जाते हैं। आप ऐसे कैसे किसी को बोल सकते हैं कि अपना बिजनेस बंद कर दीजिए। यह गलत है।' शो के दूसरे जज भी विनीता की बातों से सहमत दिखाई दिए।