फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auron Mein Kahan Dum Tha: फिल्म में अजय देवगन का युवा किरदार निभाने पर शांतनु का बयान, बोले- कुछ कर्म संबंध है

Sat, 03 Aug 2024 05:59 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'औरों में कहां दम था' में शांतनु माहेश्वरी ने अजय देवगन के किरदार का यंग वर्जन निभाया है। ऐसे में अभिनेता ने हाल ही में अजय को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि उनके साथ उनका कुछ कर्म संबंध है।
विज्ञापन
औरों में कहां दम था - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शांतनु माहेश्वरी इन दिनों फिल्म 'औरों में कहां दम था' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन के किरदार का यंग वर्जन निभाया है। इस फिल्म से पहले भी दोनों एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, दोनों ने एक साथ कोई किरजार नहीं निभाया है। हाल ही में शांतनु माहेश्वरी ने अजय देवगन के हुनर और सिनेमा की उनकी समझ को लेकर तारीफ की है।

विज्ञापन

अजय देवगन के साथ कुछ तो कनेक्शन है

शांतनु माहेश्वरी ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि अजय सर के साथ मेरा कुछ कर्म संबंध है। मैंने जब शो जीता था, तब उन्होंने ही मुझे खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी दी थी। गंगूबाई काठियावाड़ी में उनकी उपस्थिति और अब मैं औरों में कहां दम था में उनका युवा रोल निभा रहा हूं। मेरा मतलब है कि कुछ तो कनेक्शन है।' 

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के बाद कृतिका मलिक की अक्ल आई ठिकाने! अरमान के साथ अपनी शादी को बताया गलती

विज्ञापन

सुपरस्टार के साथ काम करके उत्साहित हैं शांतनु

उन्होंने आगे अजय देवगन की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे ईमानदारी से लगता है कि वह हमारी इंडस्ट्री के उन कुछ सुरस्टार्स में से एक हैं, जो अपने प्रोजेक्ट्स के चुनाव में बहुमुखी रहे हैं। यह उनकी सभी फिल्मों को क्रेडिबिलिटी देता है। मैं वास्तव में उनके काम के चुनाव की प्रशंसा करता हूं। उनके साथ जुड़ना वास्तव में मेरे लिए सम्मान की बात है।'

विज्ञापन

'औरों में कहां दम था' में नजर आए ये सितारे

शांतनु ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में एक प्रेमी लड़के अफशान रजाक की भूमिका निभाई थी। आलिया भट्ट द्वारा अभिनीत इस फिल्म में विजय राज, इंदिरा तिवारी, सीमा पाहवा और जिम सर्भ जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं, फिल्म 'औरों में कहां दम था' की बात करें तो अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में तब्बू, जिमी शेरगिल और सई मांजरेकर जैसे सितारे भी नजर आए हैं। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित ये रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

Fardeen Khan: बड़े पर्दे पर वापसी के बाद भावुक हुए फरदीन खान, अक्षय कुमार की फिल्म में खेलेंगे खेल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें