फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: आखिर अजय देवगन के बेटे युग की उदासी की क्या वजह है, खुद अभिनेता ने किया खुलासा

Sun, 10 Mar 2024 09:44 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


अभिनेता अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'युग को उदास देखकर मैं टूटा हुआ महसूस कर रहा हूं। काश, हम अकीरा तोरियामा को वापस ला पाते, लेकिन यह संभव नहीं है।'
विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन एक बेहतरीन फिल्म स्टार होने के साथ-साथ बॉलीवुड में एक अच्छे पति और पिता के रूप में भी मशहूर हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। दर्शक अजय देवगन की इस फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि इन दिनों उनका बेटा युग उदास है। साथ ही साथ उन्होंने युग की उदासी की वजह का भी खुलासा किया है। 
विज्ञापन


युग है उदास 
अभिनेता अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'युग को उदास देखकर मैं टूटा हुआ महसूस कर रहा हूं। काश, हम अकीरा तोरियामा को वापस ला पाते, लेकिन यह संभव नहीं है। मैं दिल से प्रार्थना करता हूं कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करे। अकीरा तोरियामा आप बेहतरीन थे। आपको सलाम।'

वीकएंड पर चमकी 'लापता लेडीज', 10वें दिन हुई इतनी कमाई
विज्ञापन


अकीरा तोरियामा का निधन
दरअसल अजय देवगन के बेटे युग को 'ड्रैगन बॉल' सीरीज काफी पंसद है और अकीरा तोरियामा ने ही उस लोकप्रिय वीडियो गेम को बनाया था। इस सीरीज पर वीडियो गेम के अलावा फिल्म भी बनी थी। अकीरा तोरियामा एक फेमस कैरेक्टर डिजाइनर थे और उनके काम को चाहने वाले दुनिया भर में मौजूद हैं। 1 मार्च 2024 को अकीरा का 68 साल की उम्र में उनका निधन हो गया और दुनिया भर में फैले उनके फैंस इस खबर से काफी उदास हैं। 
विज्ञापन


अवनीत ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, घायल हुए फैंस

अजय देवगन का वर्क-फ्रंट 
अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ ज्योतिका और आर माधवन अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं आने वाले दिनों में अजय 'सिंघम अगेन' और 'रेड 2' में अपने अभिनय का जलवा बिखेरते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें