शाहरुख की सास देखती थीं पाकिस्तानी सीरियल
हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म 'रईस' के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने माहिरा खान के सेलेक्शन के बारे में बताया। वह कहते हैं, 'हम फिल्म 'रईस' के लिए शाहरुख के अपोजिट हीरोइन की तलाश कर रहे थे। इसी बीच शाहरुख खान की सास ने हमें माहिरा खान का नाम सुझाया। उन्होंने कहा यह अच्छी लड़की है। असल में शाहरुख की सास काफी पाकिस्तानी सीरियल दिखती थीं। इस तरह से हमें अपनी फिल्म 'रईस' के लिए माहिरा खान के तौर पर हीरोइन मिल गई।
शाहरुख ने भी की थी तारीफ
फिल्म में काम करने को लेकर माहिर खान उस समय काफी खुश थी लेकिन उन्हें घबराहट भी थी कि दर्शक शाहरुख और उनकी जोड़ी को पसंद भी करेंगे या नहीं? इस पर शाहरुख ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि दोनों की जोड़ी पर्दे पर कमाल की लगेगी। बाद में यह बात सच भी साबित हुई। दर्शकों ने फिल्म 'रईस' में शाहरुख और माहिर खान की जोड़ी को खूब सराहा।
माहिरा ने शाहरुख से सीखा सबक
माहिर खान को जब फिल्म 'रईस' में काम करने का मौका मिला था, उनकी भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। यह उनके लिए बतौर एक्ट्रेस बहुत बड़ी बात थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में माहिर ने कहा कि उन्होंने शाहरुख से एक अहम सबक सीखा कि खुशियों को मौका दो।