फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disney New Chairman: डिज्नी के चेयरमैन बने जेम्स गॉर्मन, जनवरी 2025 से संभालेंगे कार्यभार, CEO की तलाश भी जारी

Tue, 22 Oct 2024 09:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने अपने नए सीईओ की तलाश भी शुरू कर दी है और कंपनी का कहना है कि 2026 की शुरुआत में वह नए सीईओ के नाम का एलान कर सकती है। 
विज्ञापन
जेम्स गॉर्मन डिज्नी के चैयनमैन नियुक्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन जगत की दिग्गज कंपनी डिज्नी ने कंपनी के नए चेयरमैन के नाम का एलान कर दिया है। कंपनी ने जेम्स गॉर्मन को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। गॉर्मन जनवरी 2025 से कार्यभार संभालेंगे। मॉर्गन स्टेनली के सीईओ रहे जेम्स गॉर्मन इसी साल की शुरुआत में द वॉल्ट डिज्नी से जुड़े। गॉर्मन मार्क पार्कर की जगह लेंगे, जो नौ साल तक डिज्नी के निदेशक मंडल में रहने के बाद पद छोड़ रहे हैं। चेयरमैन के नाम के एलान के बाद कंपनी ने सीईओ की तलाश भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नए सीईओ की तलाश शुरू
वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने अपने नए सीईओ की तलाश भी शुरू कर दी है और कंपनी का कहना है कि 2026 की शुरुआत में वह नए सीईओ के नाम का एलान कर सकती है। डिज्नी के मौजूदा सीईओ  बॉब इगर हैं। 31 दिसंबर 2026 को कंपनी के साथ उनका अनुबंध खत्म होने वाला है। इससे पहले कंपनी नए सीईओ की नियुक्ति का एलान करने की कोशिश में है।

बॉब इगर ने क्या कहा?
मॉर्गन स्टेनली के पूर्व सीईओ जेम्स गोर्मन इसी सील डिज्नी के बोर्ड में शामिल हुए थे। डिज्नी के सीईओ बॉब इगर ने बयान में कहा, 'निदेशक मंडल को गॉर्मन की विशेषज्ञता और मार्गदर्शन से काफी लाभ हुआ है। हम भाग्यशाली हैं कि वह हमारे अगले चेयरमैन हैं। वहीं, गॉर्मन ने बयान में कहा कि 2026 में डिज्नी के अगले सीईओ का नाम तय करने के लिए आंतरिक और बाहरी उम्मीदवारों की समीक्षा जारी है।
विज्ञापन

नए सीईओ की नियुक्ति कंपनी की प्राथमिकता
गॉर्मन ने नए सीईओ की तलाश को लेकर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि नए सीईओ की नियुक्ति डिज्नी के लिए एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। बता दें कि कंपनी के मौजूदा सीईओ इगर की मनोरंजन और व्यावसायिक हलकों में खूब तारीफ होती है।  

Nayanthara: नयनतारा की 'नानुम राउडी धान' की रिलीज को हुए नौ साल, सोशल मीडिया पर पति विग्नेश को किया धन्यवाद

Alexander Rodnyansky: ऑस्कर निर्माता अलेक्जेंडर रोडनियांस्की को रूसी अदालत ने सुनाई सजा? हुई साढ़े आठ साल जेल

Parineeti Chopra: परिणीति ने ऐसे तय किया पीआर मैनेजर से अभिनेत्री बनने का सफर, आज इतनी संपत्ति की हैं मालकिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें