फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: ‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ में आज सम्मानित होंगे शाहरुख खान, इवेंट से अभिनेता का पोस्टर जारी

Sat, 10 Aug 2024 05:39 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान को ‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ में आज ‘मानद लेपर्ड अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर ‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ ने शाहरुख खान का एक आकर्षक पोस्टर जारी किया है। वहीं, इसके निदेशक ने अभिनेता की जमकर तारीफ की है।
 
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @filmfestlocarno
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के नाम एक और सम्मान जुड़ चुका है। अभिनेता को प्रतिष्ठित ‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ में आज ‘मानद लेपर्ड अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। अपने शानदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति के लिए किंग खान को यह सम्मान मिलने पर फिल्म जगत में काफी उत्साह है। इवेंट से पहले, ‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ ने शाहरुख खान का एक आकर्षक पोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन


सिग्नेचर लुक में जारी किया पोस्टर
फेस्टिवल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए पोस्टर में शाहरुख खान शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। वह ब्लैक ब्लेजर और मैचिंग ट्राउजर में दिख रहे हैं। अभिनेता लंबे बाल, स्टाइलिश घड़ी और पेंडेंट नेकलेस में बेहद आकर्षक लग रहे हैं।
Pad Gaye Pange: सिनेमाघरों में होंगे हंसी के दंगे, क्योंकि आ रही है फिल्म 'पड़ गए पंगे', फर्स्ट पोस्ट हुआ जारी
विज्ञापन


जियोना ए नाजारो ने की तारीफ
‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ के कलात्मक निदेशक जियोना ए नाजारो ने शाहरुख खान की खूब प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, ‘शाहरुख खान सिनेमा की सबसे उत्तम शक्ति हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है, कोई हेरफेर नहीं है। बस यह बुनियादी विश्वास है कि आप अपने व्यक्तित्व के माध्यम से एक कहानी कह सकते हैं और भावनाओं को बहुत गहरे से छू सकते हैं।’ हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार नाजारो ने शाहरुख के सिनेमा में उपस्थिति की तुलना अतीत और वर्तमान दोनों के प्रतिष्ठित सितारों से की, जिसमें ‘मार्सेलो मास्ट्रोइनी’ और ‘एलेन डेलन’ जैसे सितारों का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


फेस्टिवल में दिखाई जाएगी ‘देवदास’
शाहरुख खान को 10 अगस्त को फेस्टिवल के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, ‘पार्डो अला कैरियरा असकाना-लोकार्नो टूरिज्म’ से सम्मानित किया जाएगा। हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, 11 अगस्त को अभिनेता एक प्रश्नोत्तर सत्र में भी भाग लेंगे। शाहरुख के सम्मान में इस फेस्टिवल में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
Mukesh Khanna: 'आप लोगों को क्या सिखा रहे हैं?', पान मसाला का विज्ञापन करने वाले सितारों पर बिफरे 'शक्तिमान'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें