अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' साल 2023 की सुपरहिट फिल्मों में से एक फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज द्वारा किया गया था। कल यानि गुरुवार को रेड चिलीज ने फिल्म 'डंकी' में वीएफएक्स का कैसे इस्तेमाल किया गया था, उससे जुड़े एक दिलचस्प वीडियो साझा किया। 'डंकी' का यह वीएफएक्स ब्रेकडाउन वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वीएफएक्स का कमाल
'डंकी' के वीएफएक्स ब्रेकडाउन वीडियो में फिल्म से जुड़े कुछ सबसे यादगार दृश्यों को दिखाया गया है। उस वीडियो को देखकर पता चलता है कि फिल्म के अंतिम दृश्य को कैसे शूट किया गया है। 'डंकी' के आखिरी दृश्य में जहां तापसी पन्नू अपनी बीते दिनों को यादों को याद करते हुए अपने पुराने गांव में टहल रही हैं उसे काफी मेहनत से कैमरे को बिना हिलाए हुए शूट किया गया है। साथ ही साथ जब विकी कौशल का किरदार वीजा साक्षात्कार में असफल होने के बाद खुद को आग लगाने की कोशिश करता है वीएफएक्स का ही कमाल है।
स्टूडियो में शूट हुए ट्रेन वाले दृश्य
शाहरुख खान और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'डंकी' गांव के दोस्तों की कहानी पर आधारित है जिन्हें बेहतर भविष्य की तलाश में लंदन जाना है। फिल्म में लंदन जाने के दौरान जिन दृश्यों को पर्दे पर दिखाया गया है वह सभी दृश्य वीएफएक्स के द्वारा बनाए गए हैं। चाहे वो ट्रेन की छत वाला दृश्य हो या नदी के किनारे नाव वाला दृश्य। फिल्म के एक सीन में जहां सभी कलाकार एक ट्रक में बैठे दिखाए गए हैं, उसे भी स्टूडियो में ही शूट किया गया है।
Chamkila: परिणीति चोपड़ा ने दिखाई रील और रियल लाइफ के अमर सिंह चमकीला-अमरजोत की झलक, वीडियो साझा कर हुईं भावुक
शाहरुख के बाल भी वीएफएक्स का कमाल
'डंकी' के एक दृश्य में दिखाया गया था कि शाहरुख खान पानी में उतर रहे हैं। जिसके बाद उनके बाल भी गीले दिखे थे। वास्तव में उस दृश्य के लिए शाहरुख पानी के भीतर नहीं गए थे, बल्कि स्टूडियो में ही उसे शूट किया गया था। ये सारे दृश्य वीएफएक्स का कमाल हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक रेड चिलीज के ब्रेक डाउन वीडियो की काफी तारीफ कर रहे हैं।