मीडिया रिपोर्ट्स की मानें शाहरुख खान की बेटी और यंग एक्ट्रेस सुहाना खान ने हाल ही में मुंबई के पास अलीबाग में एक बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। खबरों की मानें तो अभिनेत्री ने थाल गांव में 9.5 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी है।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में जोया अख्तर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। रिलीज के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर खूब प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। सुहाना के सोशल मीडिया हैंडल पर बहुत बड़ा फैन बेस है। हाल ही में यह खबर आई है कि अभिनेत्री ने अलीबाग में एक प्रॉपर्टी खरीदी है।
विज्ञापन
सुहाना खान ने खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें शाहरुख खान की बेटी और यंग एक्ट्रेस सुहाना खान ने हाल ही में मुंबई के पास अलीबाग में एक बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। खबरों की मानें तो अभिनेत्री ने थाल गांव में 9.5 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी है। उन्होंने इसके लिए 57 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। दस्तावेजों के मुताबिक अलीबाग के रायगढ़ स्थित थाल गांव में पार्सल का आकार 78,361 वर्ग फुट है। रिपोर्ट्स की मानें तो लेनदेन का पंजीकरण 13 फरवरी, 2024 को हुआ था।
सोशल मीडिया पर फैंस ने दी बधाई
गौरतलब है कि सुहाना फिल्मों के अलावा निवेश के क्षेत्र में भी आगे आई हैं। बता दें कि सुहाना से पहले अलीबाग के इस इलाके में उनके पिता शाहरुख खान की भी प्रॉपर्टी है। फैंस का मानना है कि एक बेटी होने के नाते इस काम से सुहाना ने अपने पिता को गर्व महसूस कराया है। सोशल मीडिया पर फैंस सुहाना को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बधाई हो सुहाना। पिता के नक्शेकदम पर चल रही हैं आप।' दूसरे यूजर ने लिखा,' सुहाना ने अपनी फिल्म की फीस से प्रॉपर्टी खरीद ली है।' एक और यूजर ने लिखा, 'शाहरुख ने बेटी को सही सीख दी है।'
विज्ञापन
इस फिल्म से किया डेब्यू
सुहाना खान ने हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया। फिल्म में बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य भी थे।