'स्कैम 1992' से मशहूर हुईं अभिनेत्री श्रेया धनवंतरी ने मुंबई में घर खरीदने को घोटाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक बेवकूफी भरा सपना है, जिसे वो भी पूरा करना चाहती हैं।
मुंबई में घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। फिल्मी सितारे भी मायानगरी में अपना आशियाना बनाने लिए आतुर रहते हैं। हालांकि, मुंबई में अपना खुद का घर खरीद पाना काफी मुश्किल होता है। मुंबई में रियल एस्टेट की बढ़ती कीमतों की वजह से अभिनेत्री श्रेया धनवंतरी भी काफी परेशान हैं। इसे लेकर उन्होंने अपनी निराशा भी जाहिर की है। स्कैम 1992 में पत्रकार सुचेता दलाल की भूमिका में नजर आईं अभिनेत्री ने मुंबई में घर खरीदने को एक बेवकूफी भरा मंहगा सपना बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें कई घोटाले भी होते हैं।
विज्ञापन
मुंबई में घर खरीदने को बताया घोटाला
अभिनेत्री ने शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक नोट साझा कर अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने लिखा, "मुझे ये लगता है कि मुंबई में घर खरीदना भी एक घोटाला है और मुझे इस बात से नफरत है कि मैं अभी भी इस बेवकूफाना और महंगे सपने को पूरा करना चाहती हूं।" उनके इस पोस्ट पर कई और एक्स यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। उनमें से एक यूजर ने उन्हें सलाह देते हुए लिखा, इस जाल में मत उलझो, सिर्फ किराए पर रहो। एक और यूजर ने कमेंट किया, "इस घोटाले का कई लोग शिकार होते हैं, इस समूह में आपका भी स्वागत है।”
Amit Sial: 'वे एक ही स्कूल में पढ़े हैं, दोस्त हैं', तापसी के स्टारकिड्स वाले बयान पर अमित सियाल ने किया तंज
विज्ञापन
पहली फिल्म से पहले झेली थी गंभीर वित्तीय समस्या
कुछ समय पहले अपने एक पुराने इंटरव्यू में श्रेया ने अपनी हालात का जिक्र किया था, जब उन्हें अपनी पहली फिल्म साइन करने से पहले गंभीर वित्तीय संकट से जूझना पड़ा था। उन्होंने उस दौरान फिल्म मिलने से पहले अपने वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के दौरान होने वाले संघर्षों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, "मुझसे मत पूछो कि मैंने यह कैसे किया। मुझे नहीं पता कि मैंने यह कैसे किया। मुझे सच में नहीं पता कि मैं यहां कैसे रही, कैसे मैं यहां टिकी रही। पैसे की कमी से लेकर एक वक्त, तो बेघर होने के करीब थी. लंबे समय तक भूखी रही। मुझे नहीं पता यह मैंने कैसे किया।"
दर्द से कराहते हुए भी मुस्कुरा रहीं हिना, बोलीं- 'स्माइल नहीं जानी चाहिए' अद्भुत और नौसिखिए में आएंगी नजर
श्रेया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 की तेलुगु फिल्म 'जोश' से अपनी शुरुआत की थी। इसके 10 साल बाद उन्होंने साल 2019 में 'व्हाई चीट इंडिया' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि, उन्हें सफलता और पहचान हंसल मेहता की साल 2020 में रिलीज हुई 'स्कैम 1992' से मिली। इसके बाद भी वह जल्द ही दो आगामी प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह आगामी फिल्में 'अद्भुत' और 'नौसिखिए' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।
हीरा से अपने रिलेशनशिप पर बोलें हनी सिंह- पहले कुछ होने दीजिए