फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: क्या 69 की उम्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई करेंगे कमल हासन? जानिए अमेरिका जाने का सच

Fri, 06 Sep 2024 05:19 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता कमल हासन को लेकर खबर आ रही है कि वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए हैं। यह कोर्स 90 दिन का होगा।
 
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता कमल हासन को सिनेमा में नई-नई चीजें करने के लिए जाना जाता हैं। नई चीज करने के लिए नया सीखना भी पड़ता है और ऐसे में कमल हासन कभी पीछे नहीं रहते। अब खबर आ रही है कि वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कोर्स करने वाले हैं। इसके लिए वो अमेरिका चले गए हैं।

विज्ञापन


Amit Sial: 'वे एक ही स्कूल में पढ़े हैं, दोस्त हैं', तापसी के स्टारकिड्स वाले बयान पर अमित सियाल ने किया तंज

तीन महीने तक चलेगा कोर्स 
डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कमल हासन पिछले हफ्ते अमेरिका गए थे। उनका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कोर्स 90 दिनों तक चलेगा। कोर्स तो तीन महीने तक चलेगा, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि कमल हासन 45 दिनों तक ही पढ़ाई करेंगे। बता दें कि कमल हासन की उम्र 69 साल है। इस साल वो 'कल्कि 2898 एडी' और 'इंडियन 2' में नजर आ चुके हैं। 'कल्कि 2898 एडी' ने तो वर्ल्डवाइड 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया, लेकिन 'इंडियन 2' 148.83 करोड़ ही कमा पाई। इसकी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई 81.32 करोड़ रुपये की हुई। आने वाले दिनों में उन्हें 'ठग लाइफ', 'इंडियन 3', 'विक्रम 2' और 'केएच 233' में देखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Superboys of Malegaon: क्या फिल्म बना पाएंगे मालेगांव के लड़के? ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

किसी नए प्रोजेक्ट में कर सकते हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल
कमल हासन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई करने को लेकर कहा जा रहा है कि शायद वो अपने किसी नए प्रोजेक्ट में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। कमल हासन फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों से अपनी अलग पहचान रखते हैं। कमल हासन ने पिछले साल डेक्कन हेराल्ड को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उनकी कमाई अलग-अलग माध्यमों से फिल्मों में ही वापस चली जाती है। उन्होंने कहा था कि अक्सर उनकी फिल्मों में नई तकनीक का इस्तेमाल देखा जा सकता हैं।

Aamir Khan Production: ‘लाहौर 1947’ के साथ इन तीन फिल्मों का निर्माण कर रहे आमिर खान, जल्द मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें