हीरा से अपने रिलेशनशिप पर बोलें हनी सिंह- पहले कुछ होने दीजिए मशहूर रैपर हनी सिंह इन दिनों लगातार साक्षात्कार दे रहे हैं सभी साक्षात्कार में उन्हें अपने जीवन और करियर के बारे में खुलकर बात करते हुए देखा जा रहा है हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से साल 2022 में तलाक हो चुका है और उनके हीरा सोहेल के साथ अफेयर की अफवाह भी उड़ चुकी है हीरा से रिलेशनशिप के सवाल पर बात करते हुए हनी सिंह ने मैशेबल इंडिया को दिए साक्षात्कार में कहा कि फिलहाल उनकी कोई प्रेमिका नहीं हैं हनी सिंह ने हीरा के साथ अपने रिश्ते को खारिज करते हुए कहा कि अभी कुछ नहीं हैं, पहले कुछ होने तो दीजिए, तभी देखा जाएगा हनी सिंह अपने नए गाने 'मिलेनियर' को लेकर भी चर्चा में हैं, इस गाने को हनी सिंह के यूट्यूब चैनल पर अभी तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं d