टीवी और फिल्मों के मशहूर अभिनेता सतीश शाह के निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में हैं। सतीश शाह ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें पहचान लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘साराभाई vs साराभाई’ से मिली। सतीश शाह अपने पीछे अपनी पत्नी मधु शाह को छोड़ गए हैं। जानिए कौन हैं मधु शाह और कैसे मधु से हुई सतीश शाह की शादी?
प्रपोज करने पर मिला रिजेक्शन
25 जून 1951 को जन्मे सतीश शाह गुजरात के मांडवी से आते हैं। सतीश शाह ने डिजाइनर मधु शाह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात सिप्टा फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुई थी। जहां सतीश शाह को मधु पहली बार में पसंद आ गई थीं और वो उनसे शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों की शादी की राह इतनी आसान नहीं थी। क्योंकि सतीश ने मधु को जब शादी के लिए प्रपोज किया तो उन्होंने मना कर दिया। हालांकि, सतीश ने हार नहीं नहीं मानी, उन्होंने कुछ दिनों बाद दोबारा प्रपोज किया, लेकिन मधु ने एक बार फिर प्रपोजल को ठुकरा ही दिया।
ये खबर भी पढ़ें:
इंद्रवदन साराभाई से लेकर प्रोफेसर माधव तक सतीश शाह ने निभाए यादगार किरदार, कॉमेडी में छोड़ी अमिट छाप