फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devdas: सेट को भव्य बनाने के लिए भंसाली ने खर्चे थे बजट के आधे पैसे! पारो के लिए आई थीं 600 साड़ियां

Tue, 16 Jul 2024 03:31 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भंसाली की फिल्में अपने भव्य और शानदार सेट के लिए जानी जाती हैं। 2002 में बनी फिल्म देवदास सुपर हिट साबित हुई थी। देवदास उस वर्ष की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के करीब 20 करोड़ रुपये अकेले शानदार सेट पर खर्च हो गए थे।
विज्ञापन
देवदास - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाने-माने निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' एक बेहतरीन क्लासिक फिल्म है। आज दर्शक इस फिल्म को पूरे उत्साह के साथ देखते हैं। फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म के गाने डायलॉग आज दर्शकों के जुंबा पर चढ़े हुए हैं। फिल्म अपने भव्य सेट के लिए जानी जाती थी। मगर शायद ही आप जानते होंगे कि फिल्म के बजट का 50 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ सेट पर खर्च किया गया था।

विज्ञापन

इतने करोड़ के बजट में बनी थी फिल्म

संजय लीला भंसाली की फिल्में अपने भव्य और शानदार सेट के लिए जानी जाती हैं। फिल्म की रिलीज के कई वर्षों तक लोग उनके सेट को याद रखते हैं। 2002 में बनी ये फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी। देवदास उस वर्ष की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। फिल्म में किरण खेर, स्मिता जयकर और विजयेंद्र घाटगे भी नजर आए थे। ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी सपुरहिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 44 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई थी।  

Nani: नानी चाहते हैं 'डार्लिंग' की बड़ी सफलता, चाहते हैं 'हनुमान' जितनी कमाई करे फिल्म

विज्ञापन

पारो के लिए लाई गई थीं करीब 600 साड़ियां 

सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि 44 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के करीब 20 करोड़ रुपये अकेले शानदार सेट पर खर्च हो गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, चंद्रमुखी के कोठा का बजट 12 करोड़ रुपये था। पारो के घर के रंगीन शीशों पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। फिल्म के अन्य खर्चों में स्टार्स की पोशाकें शामिल थीं। माधुरी दीक्षित की हर ड्रेस की कीमत करीब 15 लाख रुपये थी। ऐश्वर्या राय बनी पारो के लिए करीब 600 साड़ियां लाई गईं। 'देवदास' के सेट पर सात सौ लाइटमैन और 42 जनरेटर का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन

'देवदास' को लेकर लोगों में था जबर्दस्त क्रेज

शाहरुख खान की 'देवदास' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े थे बल्कि बजट से दोगुना यानी 104 करोड़ रुपये की कमाई भी की थी। 2002 में रिलीज हुई यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इस फिल्म का क्रेज इस कदर था कि अगले चार साल तक कोई फिल्म 'देवदास' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई थी।  

Asha Parekh: आशा पारेख ने बताया शम्मी कपूर के साथ शादी की अफवाह का सच, शत्रुघ्न के साथ मतभेद पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें