फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Parekh: आशा पारेख ने बताया शम्मी कपूर के साथ शादी की अफवाह का सच, शत्रुघ्न के साथ मतभेद पर तोड़ी चुप्पी

Tue, 16 Jul 2024 03:20 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अरबाज खान के टॉक शो में आशा पारेख ने शम्मी कपूर से अपनी शादी और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के बारे में लंबे समय से चल रही अफवाहों पर बात की।
विज्ञापन
आशा पारेख - फोटो : इंस्टाग्राम: @ashaparekhofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख हाल ही में अरबाज खान के टॉक शो में शामिल हुईं, जहां उन्होंने कई दिलचस्प खुलासे किए। द इनविंसिबल्स सीरीज के दूसरे सीजन के एक एपिसोड में उन्होंने शम्मी कपूर से अपनी शादी और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के बारे में लंबे समय से चल रही अफवाहों पर बात की। अपने करियर पर विचार करते हुए आशा पारेख ने उस दौर को याद किया, जब अभिनेत्रियां शराब का लुत्फ उठाती थीं। उन्होंने एक घटना साझा की, जिसमें शराब पीने से उनकी आंखें इतनी लाल हो गई थीं कि उन्होंने अगले दिन शूटिंग करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन


किसने फैलाई शादी की अफवाह

आशा पारेख ने शम्मी कपूर से शादी की अफवाह के बारे में खुलकर बात की। अरबाज खान ने अभिनेत्री ने उनके और शम्मी कपूर के शादी की अफवाह के बारे में पूछा तो इस पर अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि हां हम शादीशुदा थे। हालांकि बाद में उन्होंने इसके पीछे की सच्चाई भी बताई। टॉक शो में बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि यह अफवाह सबसे पहले निर्देशक ओम प्रकाश ने फैलाई थी। उन्होंने बताया कि जब फिल्म निर्माता ने अफवाह फैलाने का फैसला किया, तब अभिनेता महाबलेश्वर में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। आशा ने कहा कि वे और शम्मी साथ-साथ खेलते थे। यह अफवाह इतनी फैल गई कि शम्मी जिस महिला को डेट कर रहे थे, वे भी परेशान हो गई थीं।

ऐसे फैली शादी की अफवाह

आशा ने कहा कि यह एक लंबी कहानी है। हम महाबलेश्वर में शूटिंग कर रहे थे और मुझे नहीं पता कि ओम प्रकाश जी को क्या सूझा, उन्होंने घोषणा कर दी कि शम्मी और मैं शादी कर चुके हैं। फिर नासिर हुसैन के घर पर एक पार्टी थी, लोग शादी की अफवाहों के बारे में कानाफूसी करने लगे। मैंने कहा, 'हां, हम शादी कर चुके हैं।' प्रसिद्ध पत्रकार देवयानी चौबल भी कमरे में थीं। उन्होंने अफवाहें सुनीं और वो फैल गईं।
विज्ञापन


शत्रुघ्न के साथ मतभेद

जब उनसे पूछा गया कि क्या शम्मी ने उनसे अफवाहों का खंडन न करने के लिए कहा था तो आशा ने कहा, 'उन्होंने कहा, 'कुछ मत बताना।' वह सभी के साथ एक शरारत कर रहे थे।' उन्होंने कहा, 'उस समय उनका किसी के साथ अफेयर चल रहा था, इसलिए वह लड़की भी बहुत परेशान हो गई थी।' इसके साथ ही उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपने पेशेवर रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा कहते थे कि मैं जैसा चाहता हूं, वैसा ही होगा। फिर उन्होंने मीडिया में कुछ गलत बयान दिए, जो उनके लिए ही अपमानजनक थे, मेरे लिए नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें