फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: फैन ने दान की थी 72 करोड़ की प्रॉपर्टी, संजय दत्त ने बताया उन पैसों से क्या किया

Mon, 28 Jul 2025 11:29 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Dutt Property: साल 2018 में संजय दत्त की एक फैन निशा पाटिल तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति, जिसकी कीमत लगभग 72 करोड़ रुपये थी संजय दत्त के नाम कर दी।
विज्ञापन
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसा कम ही होता है कि कोई शख्स किसी गैर के लिए संपत्ति छोड़ जाए। हालांकि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त के साथ ऐसा हुआ। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के एक हैरान कर देने वाले पल के बारे में बताया। एक महिला उनके लिए 72 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गईं। अभिनेता ने बताया है कि उन्होंने इस संपत्ति का क्या किया।
विज्ञापन

संजय दत्त ने दान वाली संपत्ति का क्या किया?
कर्ली टेल्स से बातचीत में दत्त से पूछा गया कि क्या यह सच है कि एक महिला फैन ने 2018 में निधन से पहले उनके नाम संपत्ति छोड़ गईं। संजय दत्त ने इस बात को सच बताया। इस मामले पर जवाब देते हुए संजय दत्त ने कहा कि 'मैंने इसे उसके परिवार को वापस कर दिया।'

यह खबर भी पढ़ें: Dhanush: 'रांझणा' के लिए आनंद एल राय के पास नहीं था बजट, फिर कैसे कास्ट हुए धनुष? अभिनेता ने साझा किया किस्सा

संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
क्या था प्रापर्टी देने का मामाला?
दरअसल, साल 2018 में संजय दत्त की एक फैन निशा पाटिल तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति, जिसकी कीमत लगभग 72 करोड़ रुपये थी संजय दत्त के नाम कर दी। इस कदम से संजय दत्त हैरान थे। मुंबई की 62 साल की निशा कथित तौर पर एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित थीं। उन्होंने अपने बैंक को बताया था कि उनके निधन के बाद उनकी सारी संपत्ति संजय दत्त को सौंप दी जाए। हालांकि संजय दत्त ने यह संपत्ति महिला के परिवार को ही सौंप दी थी।
विज्ञापन

इस साल संजय दत्त की रिलीज होंगी कई फिल्में
आपको बता दें कि संजय दत्त ने साल 1981 में फिल्म 'रॉकी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में उनकी फिल्में 'द भूतनी' और 'हाउसफुल 5' रिलीज हो चुकी है। इन दिनों दत्त कई प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़े हैं। उनकी फिल्म 'अखंड 2', 'धुरंधर' और 'द राजा साब' इसी साल के अंत में रिलीज होने वाली हैं। वह कन्नड़ फिल्म 'केडी-द डेविल' का भी हिस्सा हैं, जो 2026 में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें