फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल की आगामी फिल्म ‘एक कुड़ी’ में गाना गाएंगे हनी सिंह? एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

Mon, 28 Jul 2025 11:01 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shehnaaz Gill With Honey Singh: हाल ही में अभिनेत्री शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया पर मशहूर रैपर हनी सिंह के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की आगामी फिल्म 'एक कुड़ी' के लिए रैपर गाना गाने वाले हैं।

विज्ञापन
शहनाज गिल और हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @shehnaazgill
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर-एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी आगामी फिल्म 'एक कुड़ी' से काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म कुछ महीनों के अंदर दर्शकों के बीच होगी। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें एक्ट्रेस मशहूर रैपर हनी सिंह के साथ नजर आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अभिनेत्री की आगामी फिल्म के लिए हनी सिंह एक धमाकेदार गाना लेकर आने वाले हैं। 

हनी सिंह के साथ मस्तमौले अंदाज में दिखीं शहनाज

विज्ञापन

शहनाज गिल ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों की बात की जाए तो पहली ही तस्वीर में एक्ट्रेस हनी सिंह के साथ दिख रही हैं, जिसमें दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। इस तस्वीर में रैपर अभिनेत्री की ओर देखते हुए हंसते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शहनाज गिल ने खुद की कुछ और फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उन्हें अनोखी हेयरस्टाइल में देखा जा सकता है। साथ ही एक्ट्रेस वेस्टर्न आउटफिट और ब्लैक कलर का लॉन्ग बूट पहने दिख रही हैं।
 


'एक कुड़ी' के लिए सॉन्ग लेकर आ रहे हनी सिंह?
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने हनी सिंह को टैग करते हुए कैप्शन दिया कि ये हंसी देसी है। इस पोस्ट के वायरल होते ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हनी सिंह अभिनेत्री की आगामी फिल्म 'एक कुड़ी' के लिए एक शानदार गाना लेकर आने वाले हैं। आपको बताते चलें कि इससे पहले भी हनी सिंह इस फिल्म के लिए एक गाना गा चुके हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: 'आशीर्वाद ने मेरे हृदय को शांति से भर दिया', सनी देओल ने की दलाई लामा से मुलाकात; लिखा इमोशनल नोट
 


'एक कुड़ी' फिल्म के बारे में 
शहनाज गिल की यह पंजाबी फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। पहले इस फिल्म को 13 जून को रिलीज किया जाना था। फिल्म का निर्देशन अमरजीत सिंह द्वारा किया जा रहा है और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। इस फिल्म का इंतजार एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके फैंस भी बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें