संजय दत्त ने साझा की पोस्ट
अभिनेता संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' के एक सीन से फोटो लेकर पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, बापू के ज्ञान, अहिंसा और गांधीगिरी को मनाने का दिन। बता दें संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी की फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई में डॉन का किरदार निभाया था, जिसे महात्मा गांधी दिखने लगते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलकर वह लोगों की भलाई के लिए काम करने लगता है।
Vinay Shukla Interview: मिथुन की बतौर कमर्शियल हीरो इस पहली फिल्म की कॉपी गायब, निर्देशक ने सुनाई पूरी कहानी
कृति खरबंदा ने भी दी गांधी जयंती की बधाई
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को गांधी जयंती की बधाई दी है। कृति ने गांधी जी के कोट के साथ उनके जन्मदिन पर केक देखते हुए फोटो साझा की है। इसमें लिखा है, 'बहुत ही आदर्श तरीके से आप पूरी दुनिया को हिलाकर रख देने की ताकत रखते हैं'।
Reena Dutta: आमिर खान की पूर्व पत्नी रीना दत्ता के पिता का निधन, अंतिम दर्शन के लिए मुंबई पहुंचे अभिनेता
करीना कपूर ने भी दी प्रशंसकों गांधी जयंती बधाई
करीना कपूर खान ने भी अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए प्रशंसकों को गांधी जयंती की बधाई दी है। इस फोटो में गांधी जी की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। लिखा है, 'गांधी जयंती'।
Tumbbad: राही अनिल बर्वे ने डेब्यू फिल्म निर्माताओं को घोटालों पर दी चेतावनी, तुम्बाड़ मेकर्स पर साधा निशाना?