फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sana Makbul: प्रशंसकों के प्यार से अभिभूत हैं सना मकबूल, जीत के बाद साझा किया पहला इंस्टाग्राम पोस्ट

Sun, 04 Aug 2024 01:55 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की ट्रॉफी जीतने के बाद सना मकबूल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट के माध्यम से प्रशंसकों का धन्यवाद किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने एक भावनात्मक नोट भी साझा किया। 
 
विज्ञापन
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम @ divasana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की ट्रॉफी जीतने के बाद अभिनेत्री सना मकबूल ने अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया। अभिनेत्री ने अपनी जीत का श्रेय प्रशंसकों को देते हुए कहा कि यह एक सामूहिक जीत है। वह उनके द्वारा मिले प्यार से अभिभूत हैं। उन्होंने प्रशंसकों से कहा कि वह इसी तरह अपना प्यार और स्नेह उन पर बनाए रखें। 
विज्ञापन


वीडियो पोस्ट साझा कर जताया आभार
सना ने अपने वीडियो पोस्ट में प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा, ‘मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं। यह हम सबकी जीत है। मुझे आप सब ने ढेर सारा प्यार दिया और मैं चाहती हूं आप इसी तरह ढेर सारा प्यार मुझे देते रहें। ऐसे ही प्यार करें और ऐसे ही सपोर्ट करें। धन्यवाद!’
Taapsee Pannu: ट्रोलिंग के बीच यूजर्स ने दिया तापसी पन्नू का साथ, कहा- ओलंपिक में चिराग ने गलती की, इसलिए हारे
विज्ञापन


कैप्शन में लिखा भावनात्मक नोट
सना ने वीडियो संदेश के कैप्शन में लिखा, ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के सफर के दौरान मुझे प्यार मिला, उसके लिए मैं आभारी हूं। यह आपका अटूट समर्थन है जिसने ट्रॉफी को घर तक लाया है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैंने कितनी नकारात्मकता का सामना किया, आपके प्यार ने सब कुछ खत्म कर दिया। यह वही है जो मैंने वास्तव में पाया है। मेरे दिल की गहराई से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद
विज्ञापन


बिग बॉस में सना मकबूल का सफर
सना मकबूल ने नैजी को पछाड़ते हुए ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बिग बॉस के घर में उनका सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा। सना की जीत से बाकी घर वाले खुश नहीं है। उन्हें लगता है कि सना मकबूल ट्रॉफी के लिए डिजर्विंग नहीं हैं। रणवीर शौरी, अरमान मलिक और साई केतन ने सना की जीत से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आएं। हालांकि, सना दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं और उन्होंने  ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को जीत लिया।
कार्तिक आर्यन ने फिल्म का गाना 'तेरा यार हूं मैं' साझा कर दी फैंस को फ्रेंडशिप डे की बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें