फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो में सुनील पाल ने समय रैना को कहा ‘आतंकवादी’! समय ने दिया ऐसा जवाब, सभी रह गए हैरान

Sun, 03 May 2026 08:40 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunil Pal and Samay Raina: हाल ही में कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कॉमेडियन समय रैना पहुंचे, जहां उनका आमना-सामना कॉमेडियन सुनील पाल से हुआ। इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर तो फैंस भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन
समय रैना और सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का वर्ल्ड लाफ्टर डे का स्पेशल एपिसोड आया, तो वो सिर्फ एक कॉमेडी शो नहीं था। वो एक तरह का रीयूनियन बन गया, जिसमें पुरानी बातें, थोड़ी टेंशन और ढेर सारे पंचलाइन थे।

विज्ञापन

 

समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

गेस्ट बनकर पहुंचे थे समय और रणवीर
इस एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया गेस्ट बनकर आए थे, और ये पहली बार था जब दोनों ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद साथ स्क्रीन पर दिखे।

इसी वजह से ये एपिसोड सीजन का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला एपिसोड बन गया। लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब सीनियर कॉमेडियन सुनील पाल ने अचानक एंट्री मारी, जिनका समय के साथ थोड़ा उलझा हुआ रिश्ता रहा है।
 

सुनील ने समय को कहा आतंकवादी
कपिल शर्मा ने उसी बात को मजाक में उठाया और हंसते हुए कहा, ‘सुनील भैया आप जब भी स्टेज पर जाते हैं, तो कहते हैं मैं सुनील पाल कॉमेडी का लाल हूं और समय को कॉमेडी का आतंकवादी बोलते हैं। ऐसा क्या देखा आपने, क्या ये मुंह से ग्रेनेड फेंकते हैं? थोड़ा अपने विचार बताइए।’

ये खबर भी पढ़ें- क्या है सलमान खान के लिए सुख का पल? एक्टर ने फोटो पोस्ट कर किया खुलासा; हैरान रह गए फैंस

इस पर सुनील पाल ने जवाब दिया, ‘कपिल भैया, अगर ये सच में मुंह से ग्रेनेड फेंकते तो अच्छा होता, लेकिन जो ये फेंकते हैं वो सहा नहीं जाता। जो समझ में नहीं आता, वो समाज में नहीं चलता। और जो समाज में नहीं चलता… उसे ही आतंकवादी कहते हैं ना?’

विज्ञापन

समय ने दिया ये जवाब
इसके बाद समय ने भी जवाब दिया, ‘इनको मुझसे इतनी दिक्कत है कि मैं क्या कहूं। मैं मुंह से ग्रेनेड मारता हूं? आप ही बताइए दिक्कत क्या है?’ फिर उन्होंने मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा, ‘मैं मेले में परफॉर्म नहीं करता, मैं उल्टी-सीधी बातें करता हूं। मुझे आपसे कोई दिक्कत नहीं है सर, बस एक ही है- आप ब्रश क्यों नहीं करते हो यार?’

क्या थी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की कॉन्ट्रोवर्सी?
बीते साल समय रैना का विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' डार्क कॉमेडी और आपत्तिजनक व अश्लील चुटकुलों के कारण खूब विवाद में रहा था। इसी शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक बेहद अपमानजनकर टिप्पणी कर दी थी।

इस पर काफी हंगामा हुआ। समय रैना और रणवीर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही पुलिस एफआईआर हुईं। समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पडे़। उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें