वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा तेंदुलकर सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना है। इसके साथ सफेद दुपट्टा लिया है। उन्होंने अपने बालों को बहुत अच्छी तरीके से बांधा है। उनके हाथ में मोबाइल है और पैरों में पतली चप्पल है।
यूजर्स ने की कियारा से तुलना
कई यूजर्स ने इस वायरल वीडियो पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'सारा कबीर सिंह की कियारा की तरह लग रही हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'बहुत अच्छी लग रही हो सारा जी।' एक और यूजर ने लिखा है 'भाई कितनी ब्यूटीफुल लग रही है।' एक और यूजर ने लिखा है 'कबीर सिंह की प्रीति लग रही है।'
एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं
आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका फोकस फैशन और लाइफस्टाइल पर है। वह इसी दिशा में अपना करियर बनाना चाहती हैं। चर्चाएं थीं कि वह बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। इस पर उन्होंने कहा था कि उनकी एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है।