जो जीजा जी कहेंगे वही करूंगा... यह डायलॉग सलमान की ही फिल्म का है। हमेशा सबकी मदद के लिए तत्पर रहते हैं सलमान खान। फिर चाहे कोई भी हो सल्लू हर किसी की हेल्प करते रहते हैं। लेकिन जब बात फैमिली की आती है तो सलमान उनकी मदद करने के लिए किसी भी हदतक जा सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है। सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी आयुष शर्मा से हुई है। इस नाते आयुष अभिनेता सलमान के जीजा लगे। आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' जल्द रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म के लिए सलमान ने फैंस से अपील की है कि वह उनके जीजा की फिल्म को सिनेमाघरों में देखने जरूर जाएं।
आयुष के लिए खास पोस्ट
सलमान खान ने कुछ ही घंटों पहले आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही दबंग खान ने अपने फैंस से अपील करते हुए लिखा है कि ' फिल्म रुसलान 26 अप्रैल को रिलीज हो रही है.... जाओ और यह फिल्म सिनेमाघरों में देखकर आओ।'
आयुष के दिल की बात
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब आयुष शर्मा से पूछा गया कि आखिर उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म को क्यों नहीं किया। इस पर आयुष ने कहा, ''ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, यह तो मेरा घर है। कोई भी एक्टर सिर्फ एक ही प्रोडक्शन हाउस के साथ काम नहीं करना चाहता है। ईमानदारी से कहूं तो यह बहुत मजेदार है, मेरी यह बात काफी सुर्खियों में रही। ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने अपने हिसाब से काम किया है, यानी की उन्होंने केवल एक ही प्रोडक्शन हाउस के साथ लगातार काम किया है। फिर उसी प्रोडक्शन हाउस में वापस भी चले गए। मैं बाहर निकलना चाहता था, मेरा इरादा बाहर जाने का था।'' इसके आगे आयुष ने कहा, ''मैं केवल परिवार में काम नहीं करना चाहता क्योंकि तब मैं आगो नहीं बढ़ पाऊंगा। कुछ समय के लिए परिवार से बाहर निकलकर काम करना ही सही है। मेरे लिए यह अहम रहा है कि मैं आगे बढूं, बहुत कुछ सीखूं, इतना योग्य बनूं कि मुझे वापस बुलाया जाए।''
इस एक्शन फिल्म का निर्देशन करण ललित बुटानी ने किया है। इसमें आयुष के साथ सुश्री श्रेया मिश्रा, जगपति बाबू और विद्या मालवदे अहम रोल में नजर आएंगे। पहले इस फिल्म का नाम AS04 रखा गया था। पहले फिल्म 'रुस्लान' 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 26 अप्रैल, 2024 को रिलीज किया जा रहा है। जिसकी जानकारी सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ही देर पहले शेयर की है।