फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shruti Haasan: बीच राह में श्रुति हसन को छोड़नी पड़ी गाड़ी, फिर ऐसे पहुंची शूट पर, साझा किया वीडियो

Tue, 07 May 2024 12:05 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

मशहूर अदाकार श्रुति हसन लगातार अपने फैंस से सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं। हाल में ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह ऑटो से यात्रा करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।
 
विज्ञापन
श्रुति हसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक जाम में फंस कर घंटो अपना समय बर्बाद करना किसी को भी अच्छा नहीं लगता। अक्सर जब जाम में फंसने की संभावना होती है, तो हम सार्वजनिक गाड़ियों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार अभिनेत्री श्रुति हासन ने किया है। शूट पर जाने के दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए, उन्होंने भी सार्वजनिक परिवहन का विकल्प चुना। अपनी कार छोड़ कर वह ऑटो रिक्शा से लोकेशन पर पहुंचीं।

विज्ञापन


ऑटो की सवारी का लिया आनंद
श्रुति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से लगातार सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। ऑटो से यात्रा करने की जानकारी भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर साझा की। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'आप हमेशा घर पहुंचने का रास्ता ढूंढ ही लेते हैं और कभी-कभी यह बहुत दिलचस्प हो जाता है।' यह उनके द्वारा मजबूरी में लिया एक बेहतर निर्णय था। हालांकि, उनके पोस्ट से लगता है कि उन्होंने इस यात्रा का खूब आनंद भी उठाया है।
लंबे समय बाद किया ऑटो में सफर
उन्होंने लंबे समय बाद ऑटो की सवारी की है और उन्हें यह अनुभव काफी मजेदार लगा। वह आगे भी ऑटो से यात्रा करती नजर आ सकती हैं। जाम की स्थिति को देखते हुए उनके लिए यह एक बेहतर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

आखिरी बार 'सलार' में आई थीं नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले साल वह 'सलार' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आए थे। उनका अगला प्रोजेक्ट 'चेन्नई स्टोरी' है। इसका निर्देशन फिलिप जॉन कर रहे हैं। 'ट्रेडस्टोन' और 'द आई' के बाद यह उनका तीसरा अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट है। इसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है। हाल में ही अभिनेत्री ने फिल्म के सेट और मुहुर्त शॉट की झलकियां अपने सोशल मीडिया पर साझा की थीं।
विज्ञापन

टॉवल लपेटकर मेट गाला में पहुंचीं सिंगर, लोग बोले-नहाते हुए आई हैं
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें