सैफ अली खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने बीते कई वर्षों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। हिंदी फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान हासिल करने के बाद अब वह अन्य भाषा की फिल्मों को भी वरीयता दे रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने हाल में ही तेलुगु भाषा की आगामी फिल्म देवरा से तेलुगु फिल्मों में डेब्यू किया है। इस फिल्म में वह साउथ के मशहूर अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाले हैं। हाल में ही अभिनेता ने इस फिल्म से जुड़ने और इसमें काम करने का अपना अनुभव साझा किया है।
सैफ को तेलुगु में संवाद बोलने को लेकर थी संशय
सैफ ने कहा कि वह फिल्म की शूटिंग के पहले दिन काफी नर्वस थे। इस फिल्म में वह एनटीआर के किरदार देवरा के सामने भैरव बन कर चुनौती पेश करने वाले हैं। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ बातचीत के दौरान, जूनियर एनटीआर और कोराताला शिवा ने खुलासा किया कि उन्हें इस फिल्म के लिए ओमकारा की वजह से चुना गया। इस बीच सैफ ने बताया कि वो इस फिल्म के लिए शिवा द्वारा कहानी सुनाने की वजह से राजी हुए, लेकिन वह तेलुगु में अपने संवाद बोलने को लेकर संशय में थे।
Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने की 'द बकिंघम मर्डर्स' की प्रशंसा, करीना कपूर की फिल्म को लेकर कही यह बात
शूटिंग के पहले दिन घबराए हुए थे सैफ
अभिनेता ने कहा कि शूटिंग के पहले दिन वह काफी घबरा गए थे। उन्होंने कहा, "पहले दिन, मुझे एक महिला से ये संवाद बोलने थे, जो अपना किरदार निभा रही थीं। मुझे कुछ संवाद सुनाए गए और मैंने कहा कि मैं कोशिश करूंगा और इसे बोलूंगा। मेरी पीठ से पसीना बहने लगा और मुझे काफी रोमांच महसूस हुआ, जो मैंने लंबे समय से महसूस नहीं किया था। यह मेरे लिए एक नई चीज की तरह थी और मैं घबरा गया था। मुझे लगा था कि मैं इसे ठीक से नहीं कर पाऊंगा।"
Alia Bhatt : आलिया भट्ट ने दी रिद्धिमा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, ननद-भाभी के बीच है बेहद लगाव
27 सितंबर को रिलीज होगी 'देवरा'
अभिनेता ने आगे कहा कि जैसे-जैसे समय बीतता गया वह लय में आ गए और उन्हें दो-दो पेज लंबे संवाद भी बोले। अभिनेता ने कहा, "मैंने एक या दो लाइन से शुरुवात की, जो कि सही रही। उन्होंने कहा कि आपको ज्यादा बोलना नहीं पड़ेगा, लेकिन कुछ दिनों के बाद, वह मेरे काम से प्रभावित हो गए और मुझे भाषा की आदत हो गई। यह इतना मुश्किल भी नहीं है। उसके बाद अचानक डायलॉग लंबे होने लगे,मैंने कहा कि आपने मुझसे वादा किया था कि यह एक या दो लाइन का होगा। इसके बाद फिर सहायक आता और कहता, 'सर डायलॉग' और वह लगातार बोलता रहता। मैंने कहा कि यह दो पेज का डायलॉग है, तो शिवा सर ने कहा कि आप इसे अब कर सकते हैं और यह सच है, हमने इसे किया।" बताते चलें कि देवरा 27 सितंबर को रिलीज हो रही है।
प्रणाली ने हर्षद संग शादी की अफवाह पर दिया ये जवाब