सैफ अली खान फिल्म 'देवरा पार्ट 1' आज यानी 27 सिंतबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के खास कपल्स में से एक हैं। निजी जिंदगी की बात करें सैफ अली खान ने पहले अमृता सिंह से शादी की थी, जिनके साथ सैफ के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। वहीं, करीना कपूर के साथ सैफ के दो बच्चे तैमूर और जेह हैं। सैफ अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। इस बात को लेकर करीना कपूर ने खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं कि अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी सैफ कैसे अपने बच्चों के लिए समय निकाल लेते हैं।
OTT Release: घर बैठे उठाए अजय-तब्बू की 'औरों में कहां दम था' का लुत्फ, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज
बच्चों के साथ सैफ और करीना का है खूबसूरत रिश्ता
एक बातचीत के दौरान करीना कपूर खान ने अपने घर पर बच्चों की परवरिश को लेकर कुछ बातें साझा की थीं। करीना ने अपने पति सैफ अली खान और बच्चों के बॉन्ड को लेकर भी खुलासा किया था। करीना ने बताया कि हर किसी के पास अपना समय होना चाहिए। सैफ अगर अपने बच्चों के साथ हैं, तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। सैफ अक्सर कहते हैं कि उन्हें अकेले कॉफी पीनी है या अपनी बेटी सारा के साथ उनको समय बिताना है। सिर्फ ऐसा ही नहीं है कई मौकों पर करीना और सारा को भी साथ देखा गया है। सभी के बीच एक खूबसूरत रिश्ता और लगाव है।
TMKOC: 'उन्हें मुझसे 15 गुना ज्यादा पैसे मिलते हैं', शो में 'जेठालाल' की फीस पर झील मेहता ने तोड़ी चुप्पी
बच्चों के साथ घूमने जाते हैं सैफ अली खान
बेबो ने आगे कहा, 'सैफ को लगता है कि वह एक साथ समय बिताएं। सैफ कभी अकेले भी बेटी के साथ बैठें। वो दोनों साथ में घूमने भी जाते हैं। मुझे भी ये अच्छा लगता है। ये रिश्ता बहुत जरूरी है। बच्चों के पास सब कुछ है लेकिन पिता तो एक ही है। मैं चाहती हूं कि सैफ अपने हर बच्चे को समय दें'। वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान 'देवरा पार्ट 1' में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, करीना 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं।