फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release: घर बैठे उठाए अजय-तब्बू की 'औरों में कहां दम था' का लुत्फ, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

Fri, 27 Sep 2024 08:51 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'औरों में कहां दम था' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास तो नहीं कर सकी थी। अब ये प्रशंसकों के लिए ओटीटी पर रिलीज हो गई है। प्राइम वीडियो की ओर से जारी पोस्ट में फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर पुष्टी की गई है।
विज्ञापन
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की फिल्म रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'औरों में कहां दम था' बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास नहीं कर सकी। इस फिल्म को अब ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 2 अगस्त 2024 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म के साथ दोनों दसवीं बार एक साथ काम किया है।
विज्ञापन



आज ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म
आज यानी 27 सितंबर को प्राइम वीडियो के सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज की घोषणा की गई। इसमें कैप्शन दिया गया है दो दिल जो समय के कारण बिछड़ गए लेकिन प्यार के कारण फिर एक हो गए। प्राइम वीडियो के एक पोस्ट में फिल्म की सभी स्टार कास्ट को भी टैग किया गया है।

Devara X Review: देवरा के फर्स्ट हाफ को लोगों ने बताया जबर्दस्त, सैफ के विलेन अवतार को कैसा मिला रिस्पॉन्स?

कुछ ऐसी है फिल्म की कास्ट
वहीं, फिल्म के कलाकारों की बात करें तो अजय देवगन और तब्बू के अलावा 'औरों में कहां दम था' में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक के पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है।

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धम्म से गिरी युद्रा की कमाई, दर्शकों में अभी भी बाकी है स्त्री 2 की दहशत

प्रशंसकों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ओर से फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज की घोषणा पर प्रशंसकों ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक प्रशंसक ने लिखा, अगर आप सच्चे प्यार को समझना चाहते हैं तो ये फिल्म जरूर देखें। अजय देवगन के प्रशंसकों के लिए फिल्म की ओटीटी रिलीज वाकई खास है। बात करें अजय देवगन के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें