फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: राम चरण के खाते में एक और सम्मान, चेन्नई का यह विश्वविद्यालय एक्टर को मानद उपाधि से करेगा सम्मानित

Sat, 13 Apr 2024 11:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार राम चरण अब ग्लोबर स्टार बन चुके हैं। उनकी फिल्मों को दर्शक हाथोंहाथ लेते हैं। फिल्म 'आरआरआर' से दुनियाभर में नाम कमाने वाले अभिनेता को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह उपाधि चेन्नई के वेल्स विश्वविद्यालय की ओर से दी जा रही है।
विज्ञापन
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार राम चरण की लोकप्रियता देश और दुनिया में है। फिल्म 'आरआरआर' ने इसमें और इजाफा किया है। इस फिल्म के लिए अभिनेता को चेन्नई के प्रतिष्ठित वेल्स विश्वविद्यालय की तरफ से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मशहूर निर्देशक शंकर समेत कई जानी-मानी हस्तियों को यह सम्मान मिल चुका है। अब राम चरण भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना रहे हैं।

विज्ञापन


मनोरंजन में योगदान के लिए मिलेगा सम्मान
रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनिवर्सिटी की आगामी ग्रेजुएशन सेरेमनी में राम चरण बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। वेल्स विश्वविद्यालय ने अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने के लिए मशहूर हस्तियों को इस मानद उपाधि से सम्मानित किया है। राम चरण को मनोरंजन के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। 
PVR-INOX: केएफपीए से विवाद के बाद पीवीआर आईनॉक्स ने मलयालम फिल्मों की स्क्रीनिंग पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला
विज्ञापन


इस फिल्म से किया था आगाज
राम चरण ने वर्ष 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से अभिनय का आगाज किया था। इसके बाद वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभिनेता को अब तक नंदी अवॉर्ड, फिल्मफेयर, साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 'आरआरआर' के लिए बेस्ट एक्टर की श्रेणी में क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआ' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने ने ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता।
विज्ञापन

Sonu Sood: डिलीवरी बॉय ने ग्राहक के घर से चोरी किए जूते, चोर के बचाव में उतरे सोनू सूद, लोगों ने किया ट्रोल 

इन फिल्मों में नजर आएंगे अभिनेता
वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण 'गेम चेंजर' में नजर आएंगे। उनके साथ इसमें कियारा आडवाणी भी अहम रोल में हैं। इसके अलावा वह अपनी 16वीं फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे। अभी इसका शीर्षक तय नहीं है और इसे 'आरसी16' कहा जा रहा है। फिल्म में जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार भी हैं। ए आर रहमान फिल्म के लिए संगीत तैयार करेंगे।
Shaitaan OTT Release Date: बांध लीजिए अपनी कुर्सी की पेटी, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली है 'शैतान'!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें