फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Roy: 'अमिताभ बच्चन की वजह से बना अभिनेता...', रोहित रॉय ने खुद किया खुलासा

Wed, 29 Nov 2023 12:22 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, रोहित रॉय - फोटो : social media
विज्ञापन
रोहित रॉय टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता लोकप्रिय शो 'सौभाग्यवती भव: 2' के साथ टेलीविजन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। करणवीर बोहरा के शो में रोहित डीसीपी अविनाश के किरदार में आएंगे नजर। इस बीच अब रोहित रॉय ने एक मीडिया बातचीत में अपने शुरुआती करियर के बारे में बात की। अभिनेता ने खुलासा किया कि वे अमिताभ बच्चन की वजह से अभिनेता बने हैं।
विज्ञापन


बिग बी की वजह से बने अभिनेता
एक मीडिया बातचीत के दौरान रोहित रॉय ने बताया कि वे अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें देखकर ही अभिनेता ने अभिनय के करियर में कदम रखा। रोहित रॉय ने कहा, 'मैं अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन हूं। उनकी फिल्म आज भी मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। जिस तरह से अमिताभ बच्चन खुद को बड़े पर्दे पर पेश करते हैं, उनका यह अंदाज मुझे बेहद पसंद है। उनकी वजह से ही मैं एक अभिनेता हूं।'

यह भी पढ़ें: Money Laundering Case: ठग सुकेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी अवतार सिंह कोचर को राहत, मिली जमानत
विज्ञापन


अमिताभ का किरदार निभाना चाहते थे रोहित
रोहित रॉय ने आगे बताया कि उनकी इच्छा जंजीर फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार निभाने की थी। अभिनेता ने कहा, 'मेरी शुरू से ही इच्छा 'जंजीर' फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार निभाने की थी।' अभिषेक बच्चन को लेकर अभिनेता ने कहा, 'मुझे इस बात से थोड़ी जलन होती है कि मेरे दोस्त अभिषेक बच्चन का व्यवहार भी अमिताभ बच्चन जैसा ही है।'
विज्ञापन


अविनाश के किरदार में आएंगे नजर 
अभिनेता ने अपने डीसीपी अविनाश के किरदार को लेकर कहा, 'मैंने पहले भी एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है, लेकिन सौभाग्यवती भव: 2 का हिस्सा बनना, जो कि पहले से ही लोकप्रिय शो है इस किरदार ने मुझे छोटे पर्दे पर वापसी के लिए प्रेरित किया गया है।' बता दें कि रोहित रॉय अभिनेता करणवीर बोहरा के शो 'सौभाग्यवती भव: 2' में अविनाश के किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने लघु फिल्म 'पिंडदान' के निर्देशक को दी बधाई, दिव्यांश पंडित ने जताया आभार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें