फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robert Downey Jr: 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में दिखेंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर, डॉक्टर डूम के रूप में करेंगे वापसी

Sun, 28 Jul 2024 12:33 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रॉबर्ट डाउनी जूनियर 'एवेंजर्स: डूम्सडे' फिल्म से विक्टर वॉन डूम के रूप में मार्वल में वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2024 में इसका एलान किया गया।
विज्ञापन
रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : इंस्टाग्राम @robertdowneyjr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉबर्ट डाउनी जूनियर के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर जल्द ही 'एवेंजर्स: डूम्सडे' से विक्टर वॉन डूम के रूप में मार्वल यूनिवर्स में वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म को मई 2026 में रिलीज किया जाएगा। 

India Couture Week 2024: जेजे वलाया ने पेश किया अपना शानदार कलेक्शन, फैशन इंडस्ट्री के विकास को लेकर की बात

विज्ञापन

एवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : इंस्टाग्राम @marvelstudios
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2024 में किया गया एलान
रॉबर्ट डाउनी जूनियर के डॉक्टर वॉन के तौर पर वापसी करने का एलान सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2024 में किया गया। इस मौके पर मार्वल स्टूडियो के प्रमुख केविन फैगी भी मौजूद थे। रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपने चेहरे से मास्क उतारकर सभी को चौंकाते हुए बता दिया कि वो मार्वल में लौट रहे हैं। इस दौरान जमकर हल्ला मचा। रॉबर्ट को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में आयरन मैन का किरदार निभाने के लिए जाना जाता हैं। 
 

 

India Couture Week 2024: जेजे वलाया ने पेश किया अपना शानदार कलेक्शन, फैशन इंडस्ट्री के विकास को लेकर की बात

रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : इंस्टाग्राम @marvelstudios
न्यू मास्क सेम टास्क: रॉबर्ट डाउनी जूनियर
'एवेंजर्स: डूम्सडे' और अपने किरदार विक्टर वॉन डूम की घोषणा के बाद रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो मास्क पकड़े हुए दिखाई दिए। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "न्यू मास्क सेम टास्क।" यानी मास्क नया और काम पुराना।
 

 
विज्ञापन

एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स - फोटो : इंस्टाग्राम @marvelstudios
'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' का भी हुआ एलान
मार्वल स्टूडियोज द्वारा 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के साथ-साथ एक और नई फिल्म 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' की भी घोषणा की गई। यह फिल्म मई 2027 में रिलीज होगी। डॉक्टर डूम की बात करें तो यह मार्वल कॉमिक्स का एक काल्पनिक सुपरविलेन है, जो फैंटास्टिक फोर का दुश्मन है। इस किरदार को पहली बार साल 1962 में 'फैंटास्टिक फोर 5' में प्रस्तुत किया गया था। डूम को काल्पनिक देश लाटवेरिया पर अत्याचारी शासन के लिए जाना जाता है। वैसे एक खास बात यह भी है कि इन दोनों फिल्मों के जरिए रूसो बंधु भी एमसीयू में बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' थी, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें