फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, जारी हुआ 'आकाशम लो ओका तारा' का पहला पोस्टर

Sun, 28 Jul 2024 12:32 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'आकाशम लो ओका तारा' का पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें वह बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुलकर सलमान आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में काम करते हैं, लेकिन अब वह तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। दुलकर की पहचान एक शानदार अभिनेता के तौर पर होती हैं, जिन्हें बेहतरीन अभिनय के लिए कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आज उनकी आगामी फिल्म का शीर्षक और पहला पोस्टर जारी किया गया है। 

विज्ञापन

दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
दुलकर सलमान की आगामी तेलुगु फिल्म 'आकाशम लो ओका तारा' है। इस फिल्म को पवन सादिनेनी निर्देशित कर रहे हैं, जो 'परवु' जैसी सफल सीरीज बनाने के लिए जाने जाते हैं। सादिनेनी के साथ दुलकर सलमान पहली बार काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण स्वप्ना सिनेमा और गीता आर्ट्स द्वारा किया जा रहा है। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं द्वारा जारी इस पोस्टर में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। 

दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
'आकाशम लो ओका तारा' के इस पोस्टर में दुलकर सलमान बाहर से बेहद शांत भाव में नजर आ रहे हैं। वह आकाश में ऊपर की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें वह कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं। आकाश में बादल और नीचे ग्रामीण पृष्ठभूमि को दिखाते हुए यह पूरा पोस्टर गहराई की भावना को दर्शाता है। इस पोस्टर से फिल्म की थीम का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी।
Ranbir Kapoor: शादी के बाद आलिया ने खुद में ज्यादा बदलाव किए, पिता की तेज आवाज से परेशान होते थे रणबीर कपूर

दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
फिल्म का शीर्षक और पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "आसमान की कोई सीमा नहीं है। हमारे स्टार दुलकर को ब्लॉकबस्टर जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो हम सभी को एक ऐसी कहानी से मंत्रमुग्ध कर देंगे जो आपके दिल को छू लेगी। जल्द ही और अपडेट दिए जाएंगे।" बता दें कि 'महानती' और 'सीता रामम' के बाद दुलकर की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। 
साउथ स्टार से ऐसे ग्लोबल सुपरस्टार बने धनुष
विज्ञापन

दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
बात करें दुलकर सलमान के वर्क फ्रंट की तो वह आखिरी बार बतौर मुख्य अभिनेता मलयालम फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' में नजर आए थे। इस फिल्म को अभिलाष जोशी ने निर्देशित किया था। इन दिनों वह अपनी आगामी तेलुगु फिल्म 'लकी भास्कर' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसका प्रीमियर 7 सितंबर को होने वाला है। इसके अलावा वह हाल में ही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में कैमियो करते नजर आए थे।
Prabhas Raja Saab: 'कल्कि' के बाद 'राजा साहब' से धमाल मचाने आ रहे हैं प्रभास, इस दिन दिखेगी फिल्म की पहली झलक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें