रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' को लोग खूब पसंद करते हैं। यह रणबीर के करियर की ऐसी फिल्म है, जिसके बारे में उनके प्रशंसक अक्सर सोशल मीडिया पर बातें करते रहते हैं। हाल ही में, इसे दोबारा रिलीज किया गया था और रणबीर और इम्तियाज अली दोनों के फैंस फिल्म को देखने के लिए अच्छी संख्या में थिएटर पहुंचे थे। 'रॉकस्टार' ही वो फिल्म है, जिसमें रणबीर के काम को देखकर उनके दिवंगत पिता ऋषि कपूर गर्व से भर गए थे।