ऋषभ शेट्टी ने क्या कहा?
ऋषभ शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए ट्रेलर की तारीफ की है। साथ ही फिल्म को लेकर भी उत्सुकता जताई है।
- ऋषभ ने लिखा है, 'राया की दुनिया में यह एक बेहतरीन निमंत्रण है'।
- आगे कहा, 'यह पक्का है कि शानदार परफॉर्मेंस की मजबूत नींव के साथ यश का यह सफर एक्शन से भरपूर और एंटरटेनिंग होगा'।
- ऋषभ ने लिखा है, 'यश सर, आपको इस फिल्म में बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है।
- उन्होंने टॉक्सिक की पूरी टीम, निर्देशक गीतू मोहनदास और केवीएन प्रोडक्शंस को भी शुभकामनाएं दीं।
ऋषभ शेट्टी की आगामी फिल्में
ऋषभ शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'कांतारा-2' में नजर आएंगे। इसके अलावा प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनने वाली 'जय हनुमान' भी झोली में है। साथ ही ऋषभ ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'भारत का गौरव- छत्रपति शिवाजी महाराज' शामिल हैं। वे इसमें लीड रोल करने वाले हैं।